हैदराबाद। चंद्रायनगुट्टा थाने की पुलिस ने बाल तस्करी में शामिल एक दंपत्ति समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गांधी प्रतिमा से पांच साल की बच्ची (लड़की) के अपहरण की शिकायत मिली थी। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर संदिग्धों के घर का पता चला।
अपहृत लड़की को 1.30 लाख रुपए में बेचा गया: पुलिस उपायुक्त
पुलिस उपायुक्त, दक्षिण पूर्व क्षेत्र, हैदराबाद शहर, पाटिल कांतिलाल सुभाष इस मामले में एक जोड़े को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वेच्छा से अपराध करना कबूल कर लिया। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने kidnap girl को 1.30 लाख रुपए में उप्पल में रहने वाली परवीन भानु नामक महिला को बेच दिया था।
पुलिस टीम ने लड़की को बचाया:
Police Team एक टीम उस स्थान पर गई और सफलतापूर्वक लड़की को छुड़ाया। उस समय परवीन भानु फिर से सुनीता और राजेंद्र प्रसाद नामक दो व्यक्तियों को बच्ची को बेचने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि जांच में यह भी पता चला कि राजेंद्र प्रसाद जीडीमेटला के चिंतल में रहता है और नोवा फर्टिलिटी सेंटर, बंजारा हिल्स में एजेंट के तौर पर काम करता है और सुनीता कुमारी चिलुकानगर, उप्पल में एक छोटा सा प्राथमिक उपचार क्लिनिक चलाती है।
राजेंद्र प्रसाद और सुनीता महाराष्ट्र में लग चुका है बाल तस्करी का आरोप:
राजेंद्र प्रसाद और सुनीता दोनों पर पहले विक्रोली पुलिस स्टेशन, पूर्वी मुंबई महाराष्ट्र में बाल तस्करी के एक मामले में आरोप लगाया गया था। इस अपहरण की योजना जावेद पाशा और उसकी दूसरी पत्नी शाइस्ता परवीन नामक दंपत्ति ने पहले से बनाई थी। अपराध करने के बाद पुलिस से बचने के इरादे से उन्होंने कई सावधानियां बरतीं और जावेद ने हेलमेट पहना था, शाइस्ता ने बुर्का पहना था।
जावेद ने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट को कपड़े से ढक दिया था:
जावेद ने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट को कपड़े से ढक दिया था। वे रात में शरीफ नगर से निकले, हैदराबाद के विभिन्न हिस्सों में घूमते रहे और जब बच्ची चंद्रायनगुट्टा में सड़क किनारे दिखी तो उसका अपहरण कर लिया।
अपहृत बालिका चंद्रायनगुट्टा की रहने वाली थी:
पांच साल की अपहृत बालिका मरियम सादी बारकस, चंद्रायनगुट्टा, हैदराबाद की रहने वाली है। पुलिस ने इस मामले में सैयद जावेद पाशा निवासी तीगलगुडा, हैदराबाद, शाइस्ता परवीन पत्नी सैयद जावेद पाशा, परवीन बानू निवासी चिलकनगर, उप्पल, आरआर जिला, जवागी सुनीता कुमारी निवासी बीराप्पगड्डा उप्पल, कप्पाला राजेंद्र प्रसाद निवासी, भगत सिंह नगर, चिंतल, कुतुबुल्लापुर, मेडचल, मल्कजगिरी को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास से कार, बाइक और नकदी बरामद:
आरोपियों के पास से एक एक्टिवा बाइक, एक 3 व्हीलर ऑटो, 5 मोबाइल फोन, एक ऑल्टो कार, नकद 76000 रुपए बरामद किया गया है। पुलिस उपायुक्त, दक्षिण पूर्व क्षेत्र, हैदराबाद शहर, पाटिल कांतिलाल सुभाष ने कहा कि टीम द्वारा अच्छा कार्य किया गया है।
आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को पुरस्कार मिलेगा:
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मनोज कुमार एसीपी चंद्रायनगुट्टा, के. गुरुनाथ, एसएचओ, चंद्रायनगुट्टा और उनकी टीम के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में बी. पोचैया एसआई, वी. श्रीनिवास राव, एसआई , पीसी बी. प्रवीण, एम. इलैय्या, के. नंद किशोर, डी. वेंकटेश गौंड ,जी. स्वाति, डी. नागुर बाशा, एचसी अब्दुल जब्बार ने आरोपी व्यक्तियों को पकड़ा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए उचित पुरस्कार दिया जाएगा।