Hyderabad: रेलवे ट्रैक पर दौड़ती कार ने मचाया हड़कंप

Read Time:  1 min
Hyderabad
Hyderabad
FONT SIZE
GET APP

महिला ने दिखाई लापरवाही, अधिकारियों को किया नजरअंदाज

Hyderabad, Telangana एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने अपनी कार को सीधे रेलवे ट्रैक (railway track) पर दौड़ा दिया। इस खतरनाक हरकत ने न केवल स्थानीय प्रशासन को चौंका दिया, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया।

अधिकारियों ने रोका तो और तेज कर दी स्पीड

चेतावनी देने के बावजूद महिला ने नहीं मानी बात

Hyderabad, Telangana : घटना के दौरान रेलवे अधिकारियों ने कई बार महिला को कार रोकने का इशारा किया, लेकिन महिला ने उनकी चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए और तेजी से गाड़ी दौड़ा दी। इससे यह संदेह और गहरा गया कि कहीं यह कोई जानबूझकर की गई हरकत तो नहीं।

तेलंगाना के हैदराबाद Hyderabad में शराब के नशे में धुत महिला ने रेलवे ट्रैक पर कार दौड़ा दी। रेल अधिकारियों ने ट्रैक पर कार देखी तो उनके होश उड़ गए। अधिकारियों ने महिला को रोकने की कोशिश की तो उसने कार की स्पीड बढ़ा दी। ऐसे में रेलवे के अधिकारियों ने भी कुछ दूर तक कार का पीछा करने के बाद हार मान ली। मामले की जानकारी रेलवे स्टेशन को दी गई। इसके बाद बेंगलुरू-हैदराबाद लाइन पर ट्रेनों को रोक दिया गया। थोड़ी देर बाद जब महिला कार को पटरियों से नीचे ले गई तो हालात सामान्य हुए।

बताया जा रहा है कि महिला शराब के नशे में थी। इसी वजह से उसने यह हरकत की। अधिकारियों ने इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि शराबी महिला कार लेकर रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंची।

वायरल वीडियो में क्या?

इस घटना के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें एक कार पटरियों पर दौड़ती हुई नजर आ रही है। घटना शंकरपल्ली रेलवे स्टेशन के पास हुई। रेल अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक पर कार को देख सभी अधिकारी और कर्मचारी हैरान रह गए। पूरे स्टाफ में हड़कंप मच गया। एहतियातन बेंगलुरू-हैदराबाद के बीच ट्रेनों को रोक दिया गया। जब कार पटरी से बाहर गई तो रेल सेवाएं दोबारा शुरू हुईं।

पटरी से बाहर कैसे गई कार?

पटरी पर दौड़ती कार को देखकर रेलवे के कर्मचारी और अधिकारी हैरान रह गए। उन्होंने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन शराबी महिला ने कार की स्पीड बढ़ा दी। ऐसे में रेल कर्मचारियों ने कार का पीछा करना शुरू किया और उस ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया। थोड़ी दूर चलने के बाद महिला ने कार पटरी से उतार दी। ऐसे में कार नीचे उतरकर पेड़ों से टकरा गई और रुक गई। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। कार के पेड़ से टकराने से उसके शीशे टूट गए थे। रेलवे पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया और बाद में खुलासा किया कि वह शराब के नशे में थी।

Read more: Hyderabad : दो घंटे तक रुका रहा 29 वर्षीय इंजीनियर का हृदय

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।