Spain- स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 21 की मौत, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

Read Time:  1 min
हाई-स्पीड
हाई-स्पीड
FONT SIZE
GET APP

दक्षिणी स्पेन में रविवार शाम एक भीषण रेल हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। तेज़ रफ्तार से दौड़ रही दो हाई-स्पीड ट्रेनों (High Speed Train) की आमने-सामने टक्कर में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और रेल सेवाएं ठप कर दी गईं

कैसे हुआ हादसा

अधिकारियों के अनुसार, एक हाई-स्पीड ट्रेन तकनीकी कारणों से पटरी से उतरकर उल्टी दिशा की पटरी पर चली गई, जहां सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रेनें पटरी से उतर गईं

ADIF ने दी जानकारी

स्पेन की रेल इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंसी ADIF ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर बताया कि मलागा से मैड्रिड जा रही इर्यो 6189 ट्रेन शाम के समय पटरी से उतर गई। इसी दौरान मैड्रिड से हुएल्वा जा रही दूसरी ट्रेन उससे टकरा गई।

कहां और कब हुई घटना

यह दर्दनाक हादसा स्पेन के कॉर्डोबा (Caodorba) में एडम्यूज स्टेशन के पास शाम 5:40 बजे GMT (रात 11:10 बजे भारतीय समय) हुआ। ADIF के मुताबिक, पटरी से उतरी ट्रेन पास वाली ट्रैक पर चली गई थी, जिससे यह टक्कर हुई।

रेल सेवाएं प्रभावित

हादसे के बाद मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच हाई-स्पीड रेल सेवाएं बाधित कर दी गई हैं। हालांकि, मैड्रिड, टोलेडो, स्यूदाद रियल और पुएर्टोल्लानो के बीच कमर्शियल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

अंडालूसिया इमरजेंसी सर्विसेज ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद सभी रेल ट्रैफिक रोक दिए गए और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इर्यो है निजी रेल ऑपरेटर

बताया गया है कि इर्यो एक इटैलियन-संचालित निजी हाई-स्पीड रेल ऑपरेटर है, जो स्पेन में कई प्रमुख रूट्स पर सेवाएं देता है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Read also : National- विदेश घूमना हुआ आसान, भारतीयों को 55 देशों में वीजा छूट

हालिया ट्रेन हादसों की कड़ी

गौरतलब है कि इसी हफ्ते की शुरुआत में थाईलैंड में भी एक ट्रेन हादसा हुआ था, जहां क्रेन गिरने से ट्रेन पटरी से उतर गई थी। उस घटना में भी 22 लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की पुष्टि हुई थी।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।