Pulwama attack : पीओके में मोस्ट वांटेड आतंकी की गोली मारकर हत्या

Read Time:  1 min
Pulwama attack
Pulwama attack
FONT SIZE
GET APP

Pulwama attack : भारत की मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में शामिल हमजा बुरहान आखिरकार मारा गया। पुलवामा आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता माना जाने वाला यह आतंकी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गोलीबारी में ढेर हो गया। इस घटना को सुरक्षा एजेंसियां बड़ी कामयाबी मान रही हैं।

पीओके में हुई गोलीबारी

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने हमजा बुरहान पर गोलीबारी की। स्थानीय पुलिस के अनुसार एक कॉलेज से बाहर निकलते समय उस पर हमला किया गया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलवामा हमले में बड़ी भूमिका

14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक हमजा बुरहान ने इस हमले के लिए हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई थी। यह हमला भारत के इतिहास के सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक माना जाता है।

अन्य पढ़े: चांदी 1,722 रुपए और सोना 389 रुपए हुआ सस्ता

मोस्ट वांटेड सूची में था हमजा

जम्मू-कश्मीर के रत्नीपुर का रहने वाला हमजा बुरहान फर्जी दस्तावेजों के जरिए पाकिस्तान भाग गया था। वहां उसने (Pulwama attack) प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-बद्र जॉइन किया और जल्द ही कमांडर बन गया। भारत सरकार ने वर्ष 2022 में उसे मोस्ट वांटेड आतंकवादी घोषित किया था।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।