UPPSC- असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Read Time:  1 min
Admit card for Assistant Professor exam released,
Admit card for Assistant Professor exam released,
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हॉल टिकट
  • 31 मई को होगी परीक्षा, उम्मीदवार वेबसाइट से डाउनलोड करें हॉल टिकट
  • ओटीआर नंबर और जन्मतिथि से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

नई दिल्ली। Uttar Pradesh Public Service Commission ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPPSC Official Website पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (Admit Card) डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ओटीआर नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब ओटीआर नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें।
  • लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

31 मई को होगी परीक्षा

असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा (Assistant Proffesor Exam) का आयोजन 31 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी। यह परीक्षा राज्य के 10 जिलों में आयोजित की जाएगी।उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज साथ लेकर समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। देरी होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Read Also : Weather- गर्मी का कहर : दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

तैयारी के लिए रिवीजन पर दें जोर

परीक्षा में अब कम समय बचा है, इसलिए विशेषज्ञों ने उम्मीदवारों को नया विषय पढ़ने के बजाय ज्यादा से ज्यादा रिवीजन करने की सलाह दी है। तैयारी मजबूत करने के लिए मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करना भी फायदेमंद रहेगा।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।