Gold baggage rules india : विदेश से सोना लाने वालों को राहत, नए नियमों में बड़ा फायदा!

Read Time:  1 min
Gold baggage rules india
Gold baggage rules india
FONT SIZE
GET APP

Gold baggage rules india : विदेश से भारत लौटने वाले यात्रियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। नई ‘बैगेज नियमावली–2026’ लागू करते हुए Central Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC) ने सोना लाने से जुड़े पुराने नियमों में ढील दी है।

पहले महिलाओं को 40 ग्राम और पुरुषों को 20 ग्राम सोना लाने की अनुमति थी, लेकिन उसकी कीमत पर सीमा तय थी। अब सोने की बढ़ती कीमतों को देखते हुए यह वैल्यू लिमिट पूरी तरह हटा दी गई है। यानी तय वजन के भीतर कितनी भी कीमत के गहने लाए जा सकते हैं और कोई कस्टम ड्यूटी नहीं देनी होगी।

अन्य पढ़े:  सलामी बल्लेबाज पर फैसला 7 फरवरी को- सूर्यकुमार यादव

नए नियमों के अनुसार महिलाओं को 40 ग्राम, पुरुषों को 20 ग्राम (Gold baggage rules india) और 15 साल से कम उम्र के बच्चों को भी 40 ग्राम तक सोने के आभूषण ड्यूटी फ्री लाने की अनुमति है। हालांकि यह छूट केवल ज्वेलरी पर लागू होगी, गोल्ड बार या बिस्किट पर नहीं।

साथ ही ड्यूटी फ्री सामान की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी गई है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के यात्री एक नया लैपटॉप भी बिना शुल्क ला सकते हैं। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से एयरपोर्ट पर यात्रियों और कस्टम अधिकारियों के बीच विवाद कम होंगे।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।