Pakistan : लाहौर में बड़ी वारदात, आतंकी अमीर हमजा को गोली मारी गई

Read Time:  1 min
अमीर हमजा
अमीर हमजा
FONT SIZE
GET APP

घटना स्थल पर अफरा-तफरी

पाकिस्तान के लाहौर में एक न्यूज चैनल के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब आतंकी बताए जा रहे व्यक्ति अमीर हमजा को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी।

अचानक हुई फायरिंग- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने अचानक फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। अमीर हमजा भारत के खिलाफ कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है। वह हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी संगठन बनाया।

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (L-e-T) के फाउंडर मेंबर आतंकी अमीर हमजा को लाहौर में गोली मारी गई है। अज्ञात हमलावर ने उस पर गोलियां दागी हैं। कई गोली लगने के बाद अमीर हमजा की हालत बेहद गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हाफिज सईद के साथ मिलकर बनाया आतंकी संगठन

लाहौर में एक न्यूज चैनल के बाहर आकंरी अमीर हमजा (Amir Hamza) को गोली मारी गई है। अमीर हमजा ने आतंकी हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन बनाया था। भारत में कई आतंकी हमलों में अमीर हमजा का रोल है।

अन्य पढ़े: USA- होर्मुज संकट के बीच भारत को झटका, रूस से सस्ते तेल पर अमेरिका की सख्ती

जोशीले भाषणों और कट्टर लेखनी

आतंकी अमीर हमजा अफगान मुजाहिदीन का एक अनुभवी सदस्य है। ये अपने जोशीले भाषणों और कट्टर लेखनी के लिए जाना जाता है। इसने लश्कर-ए-तैयबा के लिए कई किताबें लिखी हैं, जिनमें 2002 में प्रकाशित ‘काफिला दावत और शहादत’ (धर्म प्रचार और शहादत का कारवां) शामिल हैं।

लश्कर-ए-तैयबा में थी ये जिम्मदारी

बता दें कि अमेरिकी वित्त विभाग ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। अमीर हमजा को प्रतिबंधित आतंकवादी के रूप में लिस्ट किया गया है। वह लश्कर-ए-तैयबा की केंद्रीय समिति में कार्यरत था और उसने धन जुटाने, भर्ती करने और हिरासत में लिए गए आतंकवादियों की रिहाई के लिए बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।