पाकिस्तान को बड़ा आर्थिक झटका
Pakistan defence : गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। सूडान को लड़ाकू विमान और हथियार सप्लाई करने के लिए की गई 1.5 बिलियन डॉलर की डिफेंस डील रोक दी गई है। इस समझौते के लिए सऊदी अरब को फंडिंग करनी थी, लेकिन समर्थन न मिलने से पाकिस्तान को यह डील रद्द करनी पड़ी।
सूडान के गृहयुद्ध का असर
पिछले तीन साल से सूडान में सेना और पैरामिलिट्री बलों के बीच गृहयुद्ध जारी है। ऐसे में हथियारों की सप्लाई से संघर्ष और बढ़ सकता है, इसको लेकर पश्चिमी देशों ने सऊदी अरब को चेतावनी दी थी। इसी कारण सऊदी अरब ने इस समझौते से दूरी बना ली।
अन्य पढ़े: IT सेक्टर में बड़ा झटका, 3 महीनों में 80 हजार छंटनी
पाकिस्तान के रक्षा निर्यात पर असर
सऊदी समर्थन नहीं मिलने से पाकिस्तान की रक्षा निर्यात (Pakistan defence) योजनाओं को बड़ा झटका लगा है। सूडान के अलावा लीबिया नेशनल आर्मी के साथ किया गया एक और बड़ा समझौता भी अब खतरे में बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे पाकिस्तान की आर्थिक और कूटनीतिक स्थिति पर असर पड़ सकता है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :