पाकिस्तान में बड़ा खुलासा
Pakistan HIV Children : पाकिस्तान में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। तौंसा शहर के एक सरकारी अस्पताल में लापरवाही के कारण 331 बच्चों को HIV संक्रमण हो गया। इस मामले का खुलासा बीबीसी की जांच रिपोर्ट में हुआ है।
असुरक्षित इंजेक्शन बना कारण
रिपोर्ट के अनुसार नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच यह संक्रमण फैला। अस्पताल में असुरक्षित सुइयों और सिरिंज का दोबारा इस्तेमाल करने से बच्चों में HIV फैल गया।
एक ही वायल कई बच्चों को
जांच में यह भी सामने आया कि एक ही वायल की दवा कई बच्चों को दी गई। विशेषज्ञों का कहना है कि बिना सिरिंज बदले इंजेक्शन देना बेहद खतरनाक है और इससे HIV संक्रमण फैल सकता है।
अन्य पढ़े: एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी ने सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
बच्चे की मौत से खुला मामला
हाल ही में 8 साल के मोहम्मद अमीन नाम के बच्चे की मौत के बाद इस (Pakistan HIV Children) मामले की जांच शुरू हुई। जांच में अस्पताल की कई गंभीर लापरवाहियां सामने आईं।
अस्पताल का पक्ष
हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि बीबीसी द्वारा दिखाया गया फुटेज पुराना या भ्रामक हो सकता है और अस्पताल सभी नियमों का पालन कर रहा है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :