Pakistan: शहबाज ने माना-एयरबेस व अन्य जगहों पर गिरीं भारतीय मिसाइलें

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

इस्लामाबाद. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौ पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। भारत के दावों का खंडन कर रहे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पहली बार स्वीकार किया है कि भारतीय मिसाइलें नूर खान एयरबेस व अन्य जगहों पर गिरीं। उन्होंने कहा कि हमले की रात ही सेना प्रमुख मुनीर ने उन्हें जानकारी दे दी थी। पड़ोसी देश के शीर्ष नेतृत्व ने भी पहली बार सैन्य अड्डों को नुकसान की बात कबूल की है।

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने आखिर मान लिया है कि भारत ने पाकिस्तानी एयरबेस पर मिसाइलों से हमले किए थे। खास बात यह है कि शहबाज ने यह भी कहा कि उन्हें इस हमले की जानकारी हमले की रात खुद सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने दी थी।

बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने की जानकारी मुनीर से मिली

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के हमलों में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों के लिए देश भर में आयोजित धन्यवाद दिवस (यौम ए तशाकुर) के मौके पर शहबाज ने कहा, सिपहसालार असीम मुनीर ने मुझे 9 और 10 मई की दरमियानी रात को करीब 2:30 बजे सिक्योर्ड लाइन पर फोन कर मुझे बताया, वजीर ए आजम साहब, हिंदुस्तान ने अपने बैलिस्टिक मिसाइल अभी लॉन्च किए हैं। इनमें से एक नूर खान एयरपोर्ट पर गिरा है और दूसरे कुछ दूसरे इलाकों में गिरे हैं।

पाकिस्तान के खुद के झूठ का पर्दाफाश

शहबाज शरीफ का कबूलनामा पाकिस्तान के खुद के झूठ का पर्दाफाश करता है क्योंकि वह लगातार यह दावा करता रहा है कि भारत के हमले में उसका खास नुकसान नहीं हुआ है। यहां तक कि वह अपने वायुसेना अड्डों को भी किसी तरह के नुकसान से इन्कार करता रहा है। पाकिस्तान अब धीरे-धीरे भारत के हाथों हुए नुकसान को लोगों के सामने कबूल कर रहा है। भारत के सैन्य बलों ने हमले के अगले दिन ही यह जानकारी दी थी कि उन्होंने पाकिस्तान के 8 सैनिक अड्डों को निशाना बनाया है और सभी निशाने सटीक थे।

फिर छेड़ा कश्मीर राग

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत के साथ वार्ता की गुहार लगाई है। हालांकि यह भी जोड़ा कि कश्मीर समेत सभी लंबित मुद्दों पर बात होनी चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के हमलों में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों के लिए देश भर में आयोजित धन्यवाद दिवस (यौम ए तशाकुर) के मौके पर शहबाज ने कहा, भारत और पाकिस्तान ने तीन युद्ध लड़े और इससे कुछ हासिल नहीं हुआ।

Read more : पाकिस्तान के विदेश मंत्री डार की पोल खोल दी डान ने

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।