मुख्य बातें: –
- मृतकों में तीन पश्चिम बंगाल निवासी
- चालक को झपकी आने की आशंका
- टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार
अमरोहा। दिल्ली-बरेली हाईवे पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे (Terrible road accident) में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गजरौला क्षेत्र में ब्रजघाट के पास सुबह करीब चार बजे हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।
तेज रफ्तार कार आगे चल रहे वाहन से टकराई
जानकारी के अनुसार मुरादाबाद से दिल्ली (Muradabad to Delhi) की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अचानक आगे चल रहे अज्ञात वाहन से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद दूसरा वाहन मौके से फरार हो गया।
मृतकों में तीन पश्चिम बंगाल के लोग
पुलिस ने मृतकों की पहचान कार चालक मोहम्मद सलमान निवासी बमनपुरी गेट पंखेवालान रामपुर, हसनैन निवासी दरियापुर मालदा टाउन पश्चिम बंगाल तथा समरतुल निवासी कालियाचक मालदा टाउन पश्चिम बंगाल (Malda Town West Bengal) के रूप में की है। चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
Read Also : Weather- गर्मी का कहर : दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
चालक को झपकी आने की आशंका
प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार कार चालक सलमान की बांह पर ‘फरमान’ नाम भी गुदा हुआ मिला है।
घायलों की हालत गंभीर
हादसे में घायल दोनों लोगों को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उनकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Read More :