H1B visa alert : H-1B और H-4 वीज़ा आवेदकों को लेकर अमेरिका ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। अमेरिकी सरकार ने कहा है कि मानक वीज़ा स्क्रीनिंग के तहत अब सभी H-1B और H-4 आवेदकों की ऑनलाइन और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की जाएगी। यह प्रक्रिया दुनिया भर के सभी देशों के आवेदकों पर लागू होगी, ऐसा US Embassy ने स्पष्ट किया है। दूतावास ने आवेदकों को जल्द से जल्द आवेदन करने और अतिरिक्त प्रोसेसिंग समय के लिए तैयार रहने की सलाह दी है।
यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब भारत में इस महीने के अंत में तय किए गए हजारों H-1B वीज़ा इंटरव्यू अचानक कई महीनों के लिए टाल दिए गए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने 15 दिसंबर से यह विस्तारित ऑनलाइन प्रेज़ेंस रिव्यू लागू करने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।
Read also : News Hindi : नाईपर हैदराबाद का 13वाँ दीक्षांत समारोह संपन्न
H-1B वीज़ा कार्यक्रम का इस्तेमाल अमेरिकी टेक कंपनियां (H1B visa alert) बड़े पैमाने पर विदेशी कुशल पेशेवरों को नियुक्त करने के लिए करती हैं। इनमें भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स और डॉक्टरों की संख्या काफी अधिक है। आवेदकों की परेशानियों के बीच, अमेरिकी दूतावास ने कहा कि यह कदम H-1B प्रोग्राम के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है, जबकि योग्य और प्रतिभाशाली विदेशी कर्मचारियों को अवसर देने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
अमेरिकी दूतावास ने दोहराया कि अमेरिकी वीज़ा कोई अधिकार नहीं, बल्कि एक विशेषाधिकार है। वीज़ा जारी होने के बाद भी कानून तोड़ने पर उसे रद्द किया जा सकता है। इसके अलावा, छात्र और एक्सचेंज वीज़ा (F, M, J) के साथ-साथ अब H-1B और H-4 वीज़ा आवेदकों पर भी यह सख्त जांच लागू होगी, जिसकी पुष्टि भारत की संसद में विदेश मंत्रालय ने भी की है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :