తెలుగు | Epaper

Bollywood : कपिल का कैफे चलाने वाले दहशत में, जानिए क्या कहा शर्मा ने

digital
digital
Bollywood : कपिल का कैफे चलाने वाले दहशत में, जानिए क्या कहा शर्मा ने

हार नहीं मानेंगे और हिंसा के खिलाफ

कपिल शर्मा के कनाडा कैफे (Kapil Sharma’s Canada Cafe) में फायरिंग की घटना के बाद इसे चलाने वाले दहशत में हैं। हालांकि उनका कहना है कि हार नहीं मानेंगे और हिंसा के खिलाफ हैं। कैफी की तरफ से इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किए गए हैं। इनमें उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने गोलियां चलने की घटना के बाद मैसेज और डीएम करके सपोर्ट किया। साथ ही कनाडा पुलिस (Police) का भी आभार जताया। रिपोर्ट्स हैं कि इस अटैक के पीछे खालिस्तानी हाथ है

कैप्स कैफे की तरफ से आया ये रिएक्शन

कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के कैप्स कैफे का बीते दिनों कनाडा के सरे में उद्घाटन हुआ था। गुरुवार को अचानक वहां फायरिंग की घटना हुई जिससे हर कोई शॉक्ड है। कैफी की इंस्टा स्टोरी पर इस घटना से जुड़ा मैसेज है। इसमें लिखा है, ‘हमने इस उम्मीद से कैप्स कैफे खोला था कॉफी और दोस्ती भरी बातचीत से गर्मजोशी, कम्युनिटी और खुशियों को बढ़ावा देंगे। हिंसा से इस सपने को तोड़ना दिल तोड़ने वाला है। हम इस सदमे को सहने की कोशिश में हैं।’

पुलिस और कस्टमर्स का शुक्रिया

इसके बाद लिखा है, ‘आप लोगों ने जो हमदर्दी दिखाई और डीएम में जो यादें साझा कीं आप समझ नहीं सकते ये कितने मायने रखते हैं। कैफे आप लोगों के भरोसे की वजह से ही है। हिंसा के खिलाफ डटकर खड़े होते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि कैप्स कैफे गर्मजोशी और मिलने-जुलने की जगह रहे। हम सब कैप्स कैफे वालों की तरफ से आपका शुक्रिया, जल्द मिलते हैं, एक बेहतर आकाश के नीचे।’ एक और पोस्ट में सरे पुलिस का भी धन्यवाद किया है।

कपिल

खिड़कियों पर 10 गोलियों के निशान

गुरुवार को लोकल समय देर रात 1.30 बजे कैप्स कैफे के बाहर फायरिंग हुई। सरे पुलिस का कहना है कि उस वक्त स्टाफ के कुछ लोग कैफे में थे। खिड़कियों में कम से कम 10 गोलियों के निशान मिले हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना से खालिस्तानी अलगाववादियों का कनेक्शन है।

कपिल शर्मा कितने करोड़ का मालिक है?

शर्मा की अनुमानित नेटवर्थ लगभग ₹300 करोड़ (रेन्सी ₹280–300 करोड़) है। उनके पास मुंबई में ₹15 करोड़ का घर, पंजाब में ₹25 करोड़ का फार्महाउस, लग्ज़री कार कलेक्शन, कॉफ़ी शॉप, एवं प्रति एपिसोड ₹5 करोड़ की कमाई है।

कपिल की सैलरी कितनी है?

शर्मा की सैलरी प्लेटफ़ॉर्म के अनुसार अलग-अलग है। टीवी शो “द कपिल शर्मा शो” के लिए वे प्रति एपिसोड ₹50 लाख तक लेते हैं। वहीं, नेटफ्लिक्स के “द ग्रेट इंडियन कपिल शो” के लिए वे प्रति एपिसोड लगभग ₹5 करोड़ चार्ज करते हैं, जो उन्हें सबसे महंगे कॉमेडियन बनाता है।

कपिल का असली नाम क्या है?

शर्मा का असली नाम भी कपिल शर्मा ही है। उनका जन्म 2 अप्रैल 1981 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। हालांकि मनोरंजन जगत में उन्हें “कॉमेडी किंग” के नाम से जाना जाता है, लेकिन उन्होंने अपना नाम कभी नहीं बदला और अपने असली नाम से ही प्रसिद्धि पाई।

Read Also : Bollywood : अजय देवगन की ये फिल्म थी हॉलीवुड की कॉपी!

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

असम चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

असम चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870