T20 Cricket : फिनलैंड के महेश तांबे ने रचा इतिहास

Read Time:  1 min
Mahesh Tambe
Mahesh Tambe
FONT SIZE
GET APP

T-20 क्रिकेट में 8 गेंदों में 5 विकेट लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

Mahesh Tambe: क्रिकेट (Cricket) के मैदान पर रविवार को एक ऐसा धमाका हुआ जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान रह गया। फिनलैंड (Finland) के तेज गेंदबाज महेश तांबे ने एस्टोनिया के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में केवल 8 गेंदों में 5 विकेट लेकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है

महज 2 ओवर का स्पेल, लेकिन कहर इतना कि पूरी एस्टोनियाई टीम हिल गई। इस तरह तांबे के नाम सबसे T20I इतिहास में तेज 5 विकेट हॉल लेने का बड़ा रिकॉर्ड जुड़ गया।

Mahesh Tambe ने T20I में लिया सबसे तेज फाइव विकेट हॉल

दरअसल, फिनलैंड और एस्टोनिया (Finland vs Estonia) के बीच रविवार को तीसरा टी20I मैच खेला गया, जिसमें पहले पहले बैटिंग करते हुए एस्टोनिया की टीम 141 रन पर ऑलआउट हुई।

एक वक्त एस्टोनिया ने 2 विकेट पर 104 रन बना लिए थे। टीम अच्छे स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन फिनलैंड के खूंखार गेंदबाज महेशा तांबे ने कहर बरपाते हुए एस्टोनिया के मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला।

महेश ने 1.2 ओवर में पांच बैटर्स को अपना शिकार बनाया। जब तांबे (Mahesh Tambe Five Wicket Haul) गेंदबाजी करने आए थे, तब एस्टोनिया का स्कोर 118/4 था। इसके बाद उनके स्पेल ने एस्टोनिया की पारी को तहस-नहस कर दिया। 17वें ओवर में उन्होंने तीसरी, चौथी और छठी गेंद पर तीन विकेट झटके और हैट्रिक से चूक गए। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।

तांबे ने 19वें ओवर में वापसी की और पहली दो गेंदों पर दो और विकेट लेकर 8 गेंदों में 5 विकेट लेने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बता दें कि तांबे का पहला शिकार बने साहिल चौहान, जिनके नाम 27 गेंदों में T20I में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड दर्ज हैं। 

तांबे ने जुनैद का रिकॉर्ड तोड़ा

महेश ने 8 गेंदों में 5 विकेट लेकर 2022 में जुनैद अजीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 10 गेंदों में ये कारनामा किया था। अब महेश तांबे T20I इतिहास में सबसे तेज फाइव विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

टी20ई सीरीज क्या है?

ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय ( T20I ) ट्वेंटी-20 क्रिकेट का एक रूप है, जिसमें प्रत्येक टीम अधिकतम बीस ओवरों की एक पारी खेलती है। ये मैच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय टीमों के बीच खेले जाते हैं।

क्रिकेट टी20 में नंबर वन टीम कौन है?

भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा सोमवार को जारी आईसीसी पुरुष T20 टीम रैंकिंग में अपना नंबर 1 स्थान बरकरार रखा है। भारत 271 रेटिंग अंकों के साथ मौजूदा T20 वर्ल्ड कप चैंपियन नंबर एक पर है, जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया से भारत 9 अंक आगे है।

अन्य पढ़ें: WI vs AUS : ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, एक दौरे पर जीते सारे आठ मैच

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।