नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट (AGTA) ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 11 जून 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे।
2759 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-सी के कुल 2759 रिक्त पदों को भरा जाएगा। कृषि क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
- उम्मीदवार के पास PET-2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कृषि विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
- न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
लिखित परीक्षा से होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। प्रश्न फसल विज्ञान, मृदा एवं जल प्रबंधन, जैव प्रौद्योगिकी, कृषि अर्थशास्त्र, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान समेत विभिन्न कृषि विषयों से संबंधित होंगे।परीक्षा की अवधि 2 घंटे तय की गई है। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
Read Also : Delhi Weather- बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने जारी किया 6 दिन का अलर्ट
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर Online Registration लिंक पर क्लिक करें
- मांगी गई जानकारी सावधानीपूर्वक भरें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन पत्र जमा कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें
Read More :