తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Health-शरीर के लिए ईंधन की तरह काम करता है आयरन

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Health-शरीर के लिए ईंधन की तरह काम करता है आयरन

नई दिल्ली । शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में आयरन का विशेष महत्व है, जिसे शरीर के लिए ईंधन की तरह माना जाता है। आयरन (IRON) न केवल रक्त (Blood) की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि कोशिकाओं को जीवन देने और पूरे शरीर में ऑक्सीजन के संचार को सुचारू रखने में भी अहम भूमिका निभाता है।

ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम का अहम हिस्सा

आयरन एक ऐसा खनिज है, जिसे शरीर का ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम (Oxygen Supply System) भी कहा जा सकता है। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि आयरन का काम केवल खून की कमी को पूरा करना है, जबकि इसकी भूमिका इससे कहीं ज्यादा व्यापक है।

लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भूमिका

आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यही कोशिकाएं फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर मस्तिष्क और शरीर के हर अंग तक पहुंचाती हैं। आयरन की कमी या उसके अवशोषण में गड़बड़ी से अंगों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित होने लगती है।

आयरन की कमी के लक्षण

आयरन की कमी का असर थकान, कमजोरी, चक्कर आना, बेचैनी, शरीर में कंपन, सिरदर्द, बालों का झड़ना और महिलाओं में मासिक धर्म संबंधी गड़बड़ी के रूप में दिखाई देता है।

रोजाना कितनी मात्रा जरूरी

विशेषज्ञों के अनुसार, पुरुषों को रोजाना लगभग 10 मिलीग्राम आयरन की आवश्यकता होती है, जबकि महिलाओं के लिए यह मात्रा 12 से 15 मिलीग्राम तक होती है। बच्चों के लिए प्रतिदिन कम से कम 7 मिलीग्राम आयरन जरूरी माना जाता है।

आयरन के अवशोषण में क्यों आती है कमी

कई बार लोग आयरन युक्त भोजन का सेवन तो करते हैं, लेकिन फिर भी शरीर में आयरन की कमी बनी रहती है। इसका प्रमुख कारण आयरन के सेवन और उसके अवशोषण का सही तरीका न अपनाना है।

विटामिन सी से बढ़ता है आयरन का अवशोषण

आयरन शरीर में तभी अच्छी तरह अवशोषित होता है, जब विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा मौजूद हो। इसलिए आयरन युक्त भोजन के साथ खट्टे पदार्थों को शामिल करना फायदेमंद होता है।

इन चीजों के साथ लें आयरन

नींबू, संतरा, मौसमी, टमाटर, दही और अचार जैसे खाद्य पदार्थ आयरन के अवशोषण को बढ़ाते हैं। यदि आयरन की गोलियां ली जा रही हों, तो उन्हें नींबू पानी के साथ लेना बेहतर होता है। आयरन की गोली लेने से पहले या बाद में चाय और कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये आयरन के अवशोषण में बाधा डालती हैं

Read Also असम में हाथियों से टकराई राजधानी, 5 डिब्बे बेपटरी, 8 हाथियों की मौत

आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ

शरीर में आयरन की पूर्ति के लिए कद्दू के बीज, बाजरा, सोयाबीन, राजमा, टोफू, तिल और चना जैसे खाद्य पदार्थों को अपने दैनिक आहार में शामिल किया जा सकता है।

Read More :

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

रागी थोपा की आसान रेसिपी

रागी थोपा की आसान रेसिपी

Health- आंतों की सेहत के लिए छाछ का सेवन है बेहद लाभकारी

Health- आंतों की सेहत के लिए छाछ का सेवन है बेहद लाभकारी

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

Health-सुबह उठने के 90 मिनट के भीतर नाश्ता, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Health-सुबह उठने के 90 मिनट के भीतर नाश्ता, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Health- फास्ट फूड सेहत के लिए गंभीर खतरा

Health- फास्ट फूड सेहत के लिए गंभीर खतरा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870