తెలుగు | Epaper

Health : हवा में मौजूद सूक्ष्मजीव श्वसन, आंतों से जुड़े संक्रमणों के लिए जिम्मेदार

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Health : हवा में मौजूद सूक्ष्मजीव श्वसन, आंतों से जुड़े संक्रमणों के लिए जिम्मेदार

बोस इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं के अध्ययन में सामने आया है कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में संक्रमण फैलाने वाले एयरबोर्न बैक्टीरिया (Airborn Bactteria) की संख्या कम आबादी वाले इलाकों की तुलना में लगभग दोगुनी होती है। दिल्ली जैसे महानगरों में वायु प्रदूषण और आबादी मिलकर स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रहे हैं।

वायुजनित रोगजनकों का विश्लेषण

अध्ययन में वायुजनित रोगजनकों के स्वास्थ्य (Health) पर प्रभाव का गहन विश्लेषण किया गया। निष्कर्षों से पता चला कि हवा में मौजूद सूक्ष्मजीव मुख्य रूप से श्वसन, आंतों, मुंह और त्वचा से जुड़े संक्रमणों के लिए जिम्मेदार होते हैं।

पीएम 2.5 से बढ़ रहा खतरा

दिल्ली जैसे शहरों में पीएम 2.5 यानी सूक्ष्म धूलकणों की अधिकता इन बैक्टीरिया को और खतरनाक बना देती है। ये कण फेफड़ों तक पहुंचकर बैक्टीरिया को शरीर में फैलने में मदद करते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

सर्दियों में संक्रमण का खतरा दोगुना

शोधकर्ताओं का कहना है कि सर्दियों के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट और स्थिर हवा की स्थिति सूक्ष्मजीवों को लंबे समय तक हवा में टिके रहने का अवसर देती है। प्रदूषण और मौसम का यह मेल संक्रमण के प्रसार को और बढ़ा देता है।

शहरी स्वास्थ्य नियोजन के लिए चेतावनी

विशेषज्ञों का मानना है कि यह अध्ययन शहरी स्वास्थ्य नियोजन के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी है। प्रदूषण, मौसम, पर्यावरणीय कारक और जनसंख्या घनत्व को समझकर बीमारियों के प्रसार का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। साथ ही, शहरी डिजाइन और स्वास्थ्य रणनीतियों में सुधार कर संक्रमण से बचाव संभव है।

Read More :

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health-चक्की चालनासन योग रोज करें, सेहत में दिखेगा बड़ा बदलाव

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है मार्जरी आसन

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Health- गाजर-चुकंदर जूस- सेहत, खून और ऊर्जा के लिए पावरफुल नेचुरल ड्रिंक

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- दांतों की सेहत के लिए नियमित चेकअप अनिवार्य- विशेषज्ञ

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल से लेकर दिल की सुरक्षा तक, बादाम के फायदे

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज, सेहत के लिए वरदान

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

Health- सुबह गुनगुना पानी पीने से मिलते हैं सेहत के कई फायदे

रागी थोपा की आसान रेसिपी

रागी थोपा की आसान रेसिपी

Health- आंतों की सेहत के लिए छाछ का सेवन है बेहद लाभकारी

Health- आंतों की सेहत के लिए छाछ का सेवन है बेहद लाभकारी

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

Health- पानी की कमी से गाढ़ा होता है खून, हार्ट अटैक-स्टोक का बढ़ता रिस्क

Health-सुबह उठने के 90 मिनट के भीतर नाश्ता, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Health-सुबह उठने के 90 मिनट के भीतर नाश्ता, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Health- फास्ट फूड सेहत के लिए गंभीर खतरा

Health- फास्ट फूड सेहत के लिए गंभीर खतरा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870