తెలుగు | Epaper

उप्र में हत्या का आरोपी 26 साल बाद Arrest

digital@vaartha.com
[email protected]

उप्र पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 26 साल पहले हुई एक हत्या के मामले में वांछित एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह अभियुक्त हत्या करने के बाद पिछले 26 वर्षों से गिरफ्तारी से बचने के लिए छुप रहा था। उप्र एसटीएफ ने मंगलवार रात एक बयान में बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के परसाहेतीम गांव के निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है।

गांव से किया गिरफ्तार

कुमार को उप्र एसटीएफ की टीम और महाराष्ट्र पुलिस के संयुक्त अभियान में उसी के गांव से गिरफ्तार किया गया। कुमार के खिलाफ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवानी शहर पुलिस थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या की सजा), 363 (अपहरण की सजा), 387 (जबरन वसूली के लिए किसी को मौत या गंभीर चोट पहुंचाने का डर दिखाना), 397 (लूट या डकैती, जिसमें मौत या गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश हो), 120बी (आपराधिक साजिश की सजा) और 34 (साझा इरादे से कई लोगों द्वारा किए गए कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

समस्या का हवाला देकर फैक्ट्री में बुलाया

बयान के मुताबिक, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि 28 मई 1999 को रात करीब 11 बजे उसने और उसके साथियों राजू मेहता तथा कमलेश ने कपड़ा फैक्ट्री के मालिक जिगर महेंद्र मेहता को बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्या का हवाला देकर फैक्ट्री में बुलाया।

10 लाख रुपये की मांगी फिरौती

आरोपी के अनुसार, इसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसके परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बयान में आरोपी के हवाले से कहा गया है कि पैसे न मिलने पर विनोद कुमार ने मेहता को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया, फिर उसका गला रेत कर उसका सामान लूट लिया।

पाइपलाइन पर फेंक दिया शव

इसके बाद वे मेहता के शव को स्कूटर पर ले गए और पाइपलाइन पर फेंक दिया। विनोद कुमार ने पुलिस को यह भी बताया कि (अपराध करने के बाद) वह मुंबई से भाग गया था और दिल्ली में अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहा था। जब उसे लगा कि पुलिस ने उसकी तलाश बंद कर दी है तो उसने पिछले कुछ दिनों से अपने गांव के पास एक दवा की दुकान चलाना शुरू किया था।

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

असम चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

असम चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870