National- आतंक के खिलाफ एकजुट भारत, पीएम मोदी का दृढ़ संकल्प

Read Time:  1 min
पीएम मोदी
पीएम मोदी
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली । पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों को एकजुटता और संकल्प का संदेश दिया। 22 अप्रैल 2025 को हुए इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Social Media Platform X) पर पोस्ट कर पीड़ितों को याद किया और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पहलगाम में मारे गए निर्दोषों को कभी भुलाया नहीं जाएगा और पूरा देश उनके परिवारों के साथ खड़ा है।

आतंक के खिलाफ सख्त संदेश

पीएम मोदी ने अपने संदेश में साफ कहा कि भारत कभी भी आतंकवाद (Terrorist) के सामने नहीं झुकेगा। उन्होंने दोहराया कि आतंकवादियों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे और देश हर हाल में आतंक के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहेगा।

हमले में 26 लोगों की गई थी जान

गौरतलब है कि पिछले साल 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक शामिल थे। इस हमले ने देशभर में गहरा आक्रोश पैदा किया था।

भारत ने दिया था मुंहतोड़ जवाब

हमले के बाद भारत ने 7 मई को सैन्य अभियान चलाकर पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और उन्हें ध्वस्त किया। यह कार्रवाई आतंक के खिलाफ भारत के सख्त रुख को दर्शाती है।

सेना ने दोहराई प्रतिबद्धता

बरसी की पूर्व संध्या पर भारतीय सेना ने भी आतंकवाद के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सेना ने कहा कि जब मानवता की सीमाएं पार होती हैं, तो प्रतिक्रिया भी निर्णायक होती है।

Read Also : Bihar- बिहार में बीजेपी हाईकमान का फैसला, संगठन और सरकार में बड़े बदलाव तय

प्रतीकात्मक पोस्टर से दिया संदेश

सेना ने एक डिजिटल पोस्टर जारी कर संदेश दिया कि कुछ सीमाएं कभी पार नहीं की जानी चाहिए। पोस्टर में भारत का नक्शा दिखाया गया था और टैगलाइन में लिखा था—“भारत भूलता नहीं है”, जो आतंकवाद के खिलाफ देश के अटूट संकल्प को दर्शाता है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।