తెలుగు | Epaper

Projects- इन्फ्रास्ट्रक्चर को रफ्तार, 17 लाख करोड़ की पीपीपी परियोजनाओं की तैयारी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Projects- इन्फ्रास्ट्रक्चर को रफ्तार, 17 लाख करोड़ की पीपीपी परियोजनाओं की तैयारी

नई दिल्ली। देश में सड़क, बिजली (Electricity) और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा खाका तैयार कर लिया है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, आने वाले वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर करीब 17 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत केंद्रीय अवसंरचना मंत्रालयों और राज्यों के अंतर्गत कुल 852 परियोजनाओं की तीन वर्षीय सार्वजनिक-निजी भागीदारी यानी पीपीपी पाइपलाइन (PPP Pipeline) बनाई गई है। इन परियोजनाओं पर अनुमानित लागत 17 लाख करोड़ रुपये से अधिक होगी, जिससे देश में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

बजट घोषणा को जमीन पर उतारने की तैयारी

वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने बताया कि यह पहल केंद्रीय बजट 2025-26 में की गई घोषणा को अमल में लाने के लिए की गई है। वित्त वर्ष 2025-26 से शुरू होने वाली इस तीन साल की पीपीपी पाइपलाइन का उद्देश्य संभावित परियोजनाओं की पहले से जानकारी उपलब्ध कराना है। इससे निवेशकों, डेवलपर कंपनियों (Developer Companies) और अन्य हितधारकों को दीर्घकालिक योजना बनाने और सोच-समझकर निवेश निर्णय लेने में सुविधा मिलेगी। मंत्रालय के मुताबिक, इस पाइपलाइन में परियोजनाओं की संख्या के साथ-साथ उनके अनुमानित खर्च का भी खाका पेश किया गया है।

केंद्र और राज्यों में बंटी परियोजनाएं

सरकार द्वारा साझा किए गए विवरण के अनुसार, केंद्रीय अवसंरचना मंत्रालयों की ओर से 232 पीपीपी परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिन पर करीब 13.15 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्तर पर 620 परियोजनाएं लागू की जाएंगी, जिनकी कुल लागत 3.84 लाख करोड़ रुपये बताई गई है। इससे साफ है कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में पीपीपी मॉडल की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।

सड़क और ऊर्जा क्षेत्र पर सबसे ज्यादा फोकस

क्षेत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक निवेश सड़क परिवहन और राजमार्ग सेक्टर में किया जाएगा। वित्त मंत्रालय के अनुसार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की 108 परियोजनाएं इस पाइपलाइन में शामिल हैं, जिनका कुल बजट 8.76 लाख करोड़ रुपये है। इसके बाद बिजली मंत्रालय की 46 परियोजनाएं हैं, जिन पर 3.4 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रेल मंत्रालय की 13 परियोजनाओं के लिए 30,904 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है

अन्य क्षेत्रों में भी बड़े निवेश की योजना

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन विभाग की 29 परियोजनाओं पर 12,254 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की परियोजनाओं पर 8,743 करोड़ रुपये, उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग की दो परियोजनाओं पर 6,646 करोड़ रुपये और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की 11 परियोजनाओं पर 2,262 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय रखा गया है।

ये भी पढ़ें: Indian Economy- ब्रसेल्स की डील बदलेगी भारत का आर्थिक भविष्य

आंध्र प्रदेश को सबसे ज्यादा परियोजनाएं

राज्यों के लिहाज से देखें तो आंध्र प्रदेश को सबसे अधिक लाभ मिला है। राज्य में 270 पीपीपी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिन पर करीब 1.16 लाख करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। इसके बाद तमिलनाडु का स्थान है, जहां 70 परियोजनाओं पर 87,640 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश किया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि अमरावती शहर के विकास में केंद्र सरकार की भागीदारी के कारण आंध्र प्रदेश को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कुल मिलाकर यह योजना देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Read More :

कार्ड रिवॉर्ड्स और ऑफर्स में कटौती

कार्ड रिवॉर्ड्स और ऑफर्स में कटौती

गोल्ड रेट कम, जानें आज का भाव

गोल्ड रेट कम, जानें आज का भाव

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870