తెలుగు | Epaper

Accident : बारात से लौट रहे लोगों की कार पेड़ से टकरायी, चार की मौत

digital
digital
Accident : बारात से लौट रहे लोगों की कार पेड़ से टकरायी, चार की मौत

बारात बनी काल, परिवार में कोहराम

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पिपरी क्षेत्र में रविवार तड़के बारातियों को लेकर लौट रही एक कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पिपरी थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि दुर्घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे गुंगवा का बाग के पास हुई जब कार सवार लोग चायल कस्बे के आंबेडकर नगर इलाके में आयोजित एक शादी समारोह से प्रयागराज जिले के पुरा मुफ्ती क्षेत्र लौट रहे थे।

खुशी खुशी गए थे बारात, लौटी लाश

उन्होंने बताया कि रास्ते में कार के चालक ने एक अन्य वाहन से बचने की कोशिश की और उसकी कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकरायी। सिंह ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पांच लोगों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि सभी को कौशांबी के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनमें से चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

बारात में गए कार चालक की हालत गंभीर

सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रयागराज जिले के पुरा मुफ्ती निवासी सुनील कुमार पटेल (35), रवि कुमार पटेल (38) और चांद बदन (36) और बलिया जिले के बटेरिया थाना क्षेत्र के निवासी विकास कुमार (38) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

तो बच जाती जान

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कार की स्पीड कम होती तो वह अनियंत्रित नहीं होती। कार इतनी स्पीड में थी कि वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और इतना बड़ा हादसा हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन रो रोकर बेहाल है।

Air India- हवा के तेज झोंकों से डगमगाया एयर इंडिया का प्लेन, 300 यात्री रहे सहमे

Air India- हवा के तेज झोंकों से डगमगाया एयर इंडिया का प्लेन, 300 यात्री रहे सहमे

Bihar- 27 मार्च को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, नए नेतृत्व पर सबकी नजर

Bihar- 27 मार्च को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, नए नेतृत्व पर सबकी नजर

LPG- एलपीजी सप्लाई में राहत की उम्मीद, शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा

LPG- एलपीजी सप्लाई में राहत की उम्मीद, शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा

Bihar- बिहार के मोतिहारी में एनकाउंटर, दो बदमाश मारे गए, एक पुलिसकर्मी शहीद

Bihar- बिहार के मोतिहारी में एनकाउंटर, दो बदमाश मारे गए, एक पुलिसकर्मी शहीद

बस और ट्रॉला की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत

बस और ट्रॉला की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत

National- मोदी की इजरायल यात्रा के बाद ईरान पर हमले का मौका मिला- अजार का दावा

National- मोदी की इजरायल यात्रा के बाद ईरान पर हमले का मौका मिला- अजार का दावा

वृंदावन में बंदरों से राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट

वृंदावन में बंदरों से राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट

Iran War- गैस-तेल की सप्लाई सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार ने उठाए अहम कदम

Iran War- गैस-तेल की सप्लाई सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार ने उठाए अहम कदम

Weather- गर्मी के बीच बारिश की संभावना, कई राज्यों में अलर्ट जारी

Weather- गर्मी के बीच बारिश की संभावना, कई राज्यों में अलर्ट जारी

आवारा कुत्तों के हमले में महिला की मौत

आवारा कुत्तों के हमले में महिला की मौत

RRB ने निकाली असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती

RRB ने निकाली असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती

कार्ड रिवॉर्ड्स और ऑफर्स में कटौती

कार्ड रिवॉर्ड्स और ऑफर्स में कटौती

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870