National : अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने उदयपुर में पकड़ा लॉरेंस गैंग का गुर्गा

Read Time:  1 min
लॉरेंस गैंग
लॉरेंस गैंग
FONT SIZE
GET APP

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य मनोज उर्फ चक्की सालवी (21) को अहमदाबाद शहर क्राइम ब्रांच की टीम ने गत दिनों उदयपुर से धर दबोचा। वह डॉन बनना चाहता था।

उदयपुर। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य मनोज उर्फ चक्की सालवी (21) को अहमदाबाद शहर क्राइम ब्रांच की टीम ने गत दिनों उदयपुर से धर दबोचा। वह डॉन बनना चाहता था। गुजरात क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार बोरी गांव निवासी मनोज सालवी गोवर्धन विलास सेक्टर-14 में रह रहा था।

उसके उदयपुर में होने की सूचना पर टीम वहां पहुंची और उसे हिरासत में लिया। अहमदाबाद लाकर उसे गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि मनोज ने लॉरेंस के गिरोह के लिए हथियारों की तस्करी शुरू कर दी थी।

गुजरात एटीएस ने 14 दिसंबर, 2022 को एलिसब्रिज थाना क्षेत्र के पंचवटी सर्कल से रूपलाल सालवी को देशी पिस्तौल व कारतूस के साथ पकड़ा था। इस मामले में रूपलाल ने पूछताछ में बताया कि उसे यह पिस्तौल उसके साथी मनोज सालवी ने दी थी। क्राइम ब्रांच उसकी तलाश कर रही थी।

गोगामेडी की हत्या मामले में हो चुका है गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी मनोज सालवी को करणी सेना के प्रमुख सुखदेव गोगामेडी की 2023 में की गई हत्या के मामले में एनआईए ने गिरफ्तार किया था। वह डेढ़ साल तक जेल में रहा था। फिलहाल जमानत पर है। इस पर राजस्थान में 11 मामले दर्ज हैं। अहमदाबाद में एक मामला दर्ज है।

इनका कहना है

गुजरात पुलिस शराब तस्करी सहित अन्य मामलों के आरोपियों को आए दिन पकड़कर ले जाती है। हमें केवल गिरफ्तारी की सूचना दी जाती है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के किसी सदस्य को गिरफ्तार किया, इसकी जानकारी नहीं है।

Read more : Election : चार राज्यों की पांच विस सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।