Latest News Manipur : मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला

Read Time:  1 min
Manipur
Manipur
FONT SIZE
GET APP

एक जवान शहीद, तीन घायल

इंफाल: मणिपुर (Manipur) में एक बार फिर अर्धसैनिक बल को निशाना बनाया गया है। बिष्णुपुर जिले में हथियारबंद लोगों के एक समूह ने शुक्रवार शाम असम राइफल्स (Assam Rifles) के वाहन पर हमला कर दिया। इस घटना में असम राइफल्स के एक जवान की मौत हो गई और कम से कम तीन अन्य घायल हो गए। 

नांबोल सबल लेइकाई में हुआ हमला

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के नांबोल सबल लेइकाई इलाके में शाम करीब छह बजे हुई। एक अधिकारी ने बताया, “बंदूकधारियों के एक समूह ने उस वाहन पर घात लगाकर हमला किया, जिससे असम राइफल्स के जवान इंफाल से बिष्णुपुर जिले की ओर जा रहे थे। हमले में एक जवान की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।”

 एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायल जवानों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

मणिपुर विवाद क्या है?

यह 29 मार्च 2025 को देखा गया स्थिर अवतरण है। भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर Manipur में 3 मई 2023 को इम्फाल घाटी में रहने वाले बहुसंख्यक मैतै लोगों और कुकी जनजाति लोगों सहित आसपास की पहाड़ियों के आदिवासी समुदाय के बीच एक नृजातीय झगड़ा छिड़ गया।

मणिपुर में कुकी जनजाति का धर्म क्या है?

कुकी समुदाय की बात करें तो ये लगभग पूरी तरह ईसाई हैं. मणिपुर में कुल ईसाई 41 प्रतिशत हैं, जिनमें ज्यादातर कुकी और नागा जनजातियां शामिल हैं. कुकी समुदाय में 97-98 प्रतिशत लोग ईसाई हैं. हिंदू या मुस्लिम कुकी बहुत कम हैं।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।