తెలుగు | Epaper

Jammu Kashmir: घुसपैठ के आरोप में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

digital
digital
Jammu Kashmir: घुसपैठ के आरोप में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के भारतीय क्षेत्र में किया था प्रवेश

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा से बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में बांग्लादेश (Bangladesh) के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि माता वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi) तीर्थयात्रियों के आधार शिविर एशिया चौक के पास नियमित जांच कर रहे पुलिस के एक दल ने फहीम अहमद को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया।

पुलिसकर्मियों को देखकर छिप रहा था आरोपी

पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मियों को देखकर अहमद ने छिपने की कोशिश की लेकिन अंततः उसे पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, अहमद के पास से एक बांग्लादेशी पहचान पत्र कथित तौर पर मिला हालांकि, वह भारत में अपनी उपस्थिति का औचित्य सिद्ध करने के लिए कोई वैध यात्रा दस्तावेज, वीजा या पासपोर्ट नहीं दिखा सका। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि अहमद ने आव्रजन कानूनों का उल्लंघन करते हुए अनधिकृत तरीकों से भारत में प्रवेश किया।

बांग्लादेशी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की टीम की प्रशंसा

प्रवक्ता ने बताया कि कटरा थाने में विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर उसके अवैध प्रवेश के पीछे के मकसद और संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमवीर सिंह ने त्वरित कार्रवाई के लिए टीम की प्रशंसा की और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम पुलिस इकाई को देने का आग्रह किया।

Read More : Maharashtra: शरद पवार की पार्टी में होगा बड़ा बदलाव?

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election-तेजस्वी के दावों पर आरजेडी विधायक की नाराजगी, बोले-यह सब फेक

Rajya Sabha Election-तेजस्वी के दावों पर आरजेडी विधायक की नाराजगी, बोले-यह सब फेक

IRAN- ईरान दूतावास ने भारत में मांगी मानवीय मदद, बैंक खाता किया साझा

IRAN- ईरान दूतावास ने भारत में मांगी मानवीय मदद, बैंक खाता किया साझा

ओडिशा अस्पताल में आग, ICU में 10 मरीजों की मौत

ओडिशा अस्पताल में आग, ICU में 10 मरीजों की मौत

FASTag यूजर्स को झटका, वार्षिक पास महंगा

FASTag यूजर्स को झटका, वार्षिक पास महंगा

केरल चुनाव गरमाए, LDF ने उम्मीदवार घोषित किए

केरल चुनाव गरमाए, LDF ने उम्मीदवार घोषित किए

हमारे विधायकों को 5 करोड़ ऑफर, DK का बड़ा आरोप

हमारे विधायकों को 5 करोड़ ऑफर, DK का बड़ा आरोप

आज का गोल्ड रेट, शहरों में कितना है भाव?

आज का गोल्ड रेट, शहरों में कितना है भाव?

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870