एक्ट्रेस करिश्मा सिंह ने बिखेरा अदा का जलवा
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने वाले राईजिंग स्टार प्रमोद सोनी के शानदार अभिनय से सजा नया भोजपुरी गाना ‘झुमका गढ़ा दा’ ऑडियंस के बीच आ गया है। इसके वीडियो में प्रमोद सोनी ने शानदार अभिनय करके सबका दिल जीत लिया है। उनके साथ एक्ट्रेस करिश्मा सिंह ने डांस और अदा का जलवा बिखेरा है। इस गाने को मोस्ट पॉपुलर सिंगर मोहन राठौर और अल्का झा ने मधुर स्वर में गाया है। इसके वीडियो में प्रमोद सोनी ने मोहन राठौर की आवाज पर जमकर ठुमका लगाया है। ये सांग देखने और सुनने में बहुत ही मस्त लग रहा है।
दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं प्रमोद
हर वर्ग के आडियंस व श्रोताओं के लिए बनाया गया ये गाना एसपीएस एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस सांग को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
गौरतलब है कि अभिनेता प्रमोद सोनी इन दिनों फिल्मों की शूटिंग के साथ ही साथ भोजपुरी म्यूजिकल वीडियो में भी दिखाई दे रहे हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश की पावन नगरी वाराणसी के सारनाथ में इस बेहतरीन भोजपुरी गाना ‘झुमका गढ़ा दा’ की शूटिंग किया था।

भोजपुरी गाना ‘नथिया’ में प्रमोद ने अपने शानदार अभिनय का दिखाया जौहर
लिंकः https://youtu.be/iseDo4Ue4QM?si=yXK_VNuB90CdAGXq
एसपीएस एंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘नथिया’ में फ़िल्म अभिनेता प्रमोद सोनी ने अपने शानदार अभिनय का जौहर दिखाया है। इस सांग की डारेक्टर विजया लक्ष्मी सिंह हैं, उन्होंने उम्दा निर्देशन किया है। इस गाने के गीतकार विवेक गाज़ीपुरी हैं। उनके लिखे गीतों को संगीतकार अनुज तिवारी मधुर संगीत से सजाया है। कोरियोग्राफर आकाश जायसवाल, डीओपी लवकेश विश्वकर्मा हैं। एडिटिंग और डीआई शिव कुमार शर्मा ने किया है। मेकअप खलील खान, हेयर ड्रेसर सुलेखा सिंह हैं। खानपान आशुतोष राय एवं अमन राय, कला वासिक अहमद का है। प्रोडक्शन राजेश गिरी जोंटी, विकाश गोंड, फैयाज़ ने किया है।
- Telangana : पुलों के एप्रोच रोड निर्माण के लिए 148 करोड़ रुपये मंजूर – भट्टी
- Telangana : समय से पहले 86% चावल वितरण पूरा, तेलंगाना की बड़ी उपलब्धि
- Gurugram : सीआरपीएफ साहस और ‘नेशन फर्स्ट’ की प्रतीक – केंद्रीय मंत्री
- Adilabad : तारामती बारादरी में आदिवासी अतिथियों का भव्य स्वागत
- JNTU one time chance : JNTU का बड़ा फैसला