मुख्य बातें: –
- विधायक ज्योति मांझी के काफिले पर 17 मई को हमला
- जीतन राम मांझी ने गया पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
- थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
गया। केंद्रीय मंत्री Jitan Ram Manjhi ने बाराचट्टी विधायक (Jyoti Manjhi) के काफिले पर हुए हमले को लेकर गया पुलिस और मोहनपुर थाना प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात से आठ दिनों के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी और थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं हुई, तो (Hindustani Awam Morcha) सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
सुरक्षा व्यवस्था पर मांझी ने उठाए सवाल
मीडिया से बातचीत में जीतन राम मांझी ने कहा कि विधायक ज्योति मांझी पर यह पहला हमला नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन अब तक गंभीरता नहीं दिखा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर मोहनपुर थाना की पुलिस स्कॉर्ट में रहती तो यह हमला नहीं होता। मांझी ने दावा किया कि थाना प्रभारी ने सुरक्षा देने से यह कहकर मना कर दिया था कि पुलिस वाहन में तेल नहीं है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब गाड़ी में तेल कहां से आ गया।
Read Also : Weather- देशभर में गर्मी का कहर, 7 दिन तक हीटवेव का अलर्ट, महाराष्ट्र में पारा 46°C पार
अपराधियों को बचाने का लगाया आरोप
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान ही हमलावरों को पकड़ा जा सकता था, क्योंकि पुलिस दोनों तरफ से मौके पर पहुंच चुकी थी। इसके बावजूद आरोपी फरार हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि जानबूझकर अपराधियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। मांझी ने यह भी कहा कि विधायक ज्योति मांझी महादलित समाज से आती हैं और इसी वजह से उनके खिलाफ साजिश की जा रही है।
आंदोलन की दी चेतावनी
जीतन राम मांझी ने स्पष्ट कहा कि तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ता डीएम और एसएसपी आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की।
Read More :