संत बाबा खुशहाल सिंह के भोग व अंतिम अरदास के दौरान फटा कंप्रेसर
रोपड़ के निकट सतलुज नदी के किनारे स्थित गुरुद्वारा हेड दरबार कोट पुराण (गुरुद्वारा टिब्बी साहिब) में बड़ा हादसा हो गया। संत बाबा खुशहाल सिंह के भोग व अंतिम अरदास के दौरान एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फटने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई तथा 9 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कंप्रेसर फटने से लग गई थी आग
मृतका की पहचान कश्मीर कौर (62) निवासी हरगोबिंद नगर, रूपनगर के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान बलजीत कौर निवासी गांव भलियाण के रूप में हुई है, जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। गुरुद्वारा हेड दरबार कोट पुराण में संत बाबा खुशहाल सिंह के अंतिम अरदास के दौरान गुरुद्वारा साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इस दौरान अचानक एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फट गया तथा आग लग गई। इससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। इसके कारण 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत रूपनगर के परमार अस्पताल ले जाया गया, जहां कश्मीर कौर की मौत हो गई।

घायलों का हाल जानने के लिए पहुंचे मंत्री
गंभीर रूप से घायल महिला बलजीत कौर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। गौरतलब है कि अंतिम अरदास के दौरान गुरुद्वारा साहिब में बड़ी संख्या में धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक नेता भी मौजूद थे। इस दौरान घायलों का हाल जानने के लिए कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस भी पहुंचे।
- Karnataka crime news : कर्नाटक में विदेशी महिला से दुष्कर्म
- Telangana : बकरीद को लेकर समन्वय बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश
- Britain Central: मध्य एशिया पर ब्रिटेन की नजर
- Telangana : मल्काजगिरी में ट्रैफिक उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई
- Hyderabad : हर फाइल के पीछे इंसान को याद रखें अधिकारी – उपमुख्यमंत्री