Karnataka Politics : CM सिद्धारमैया ने इस्तीफे का किया ऐलान, 3 बजे जाएंगे लोकभवन

Read Time:  1 min
CM Siddaramaiah announced his resignation,
CM Siddaramaiah announced his resignation,
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • सीएम आवास पर ब्रेकफास्ट मीटिंग में दी जानकारी
  • दोपहर 3 बजे लोकभवन जाएंगे सिद्धारमैया
  • राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने की संभावना

नई दिल्ली/बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में गुरुवार सुबह बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ( Chief Minister Siddaramaiah )ने इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित ब्रेकफास्ट मीटिंग (Breakfast Meeting) के दौरान कैबिनेट सहयोगियों को इस फैसले की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दोपहर 3 बजे लोकभवन जाएंगे, जहां वे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इस घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस के भीतर भी बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

सीएम आवास पर हुई अहम बैठक

गुरुवार सुबह बेंगलुरु स्थित मुख्यमंत्री आवास (CM House) पर वरिष्ठ मंत्रियों और करीबी सहयोगियों की एक अहम बैठक बुलाई गई थी। इसे सामान्य राजनीतिक बैठक माना जा रहा था, लेकिन इसी दौरान सिद्धारमैया ने अपने इस्तीफे के फैसले की जानकारी देकर सभी को चौंका दिया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से पार्टी नेतृत्व और राज्य सरकार के भीतर चल रही राजनीतिक गतिविधियों के बीच यह फैसला लिया गया है। हालांकि अब तक इस्तीफे की आधिकारिक वजह स्पष्ट नहीं की गई है।

कांग्रेस में बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री के इस्तीफे की खबर सामने आते ही कांग्रेस नेताओं के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पार्टी हाईकमान भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले कुछ घंटों में नए नेतृत्व को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।

लोकभवन पर टिकी नजरें

अब सभी की निगाहें दोपहर 3 बजे होने वाली उस मुलाकात पर टिकी हैं, जब सिद्धारमैया लोकभवन पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि राज्यपाल से मुलाकात के बाद कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Read Also : Madhubani Train Fire: मधुबनी स्टेशन पर अंत्योदय एक्सप्रेस के खाली कोच में लगी आग

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल यह खबर प्रारंभिक जानकारी और आधिकारिक सूत्रों के आधार पर सामने आई है। मामले से जुड़ी अधिकृत पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।