India–China Meeting : बीजिंग में सीमा मुद्दे पर अहम बातचीत

Read Time:  1 min
India–China Meeting
India–China Meeting
FONT SIZE
GET APP

India–China Meeting : भारत और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर बीजिंग में उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव कम करना और आपसी विश्वास को मजबूत करना बताया गया।

भारत-चीन सीमा मामलों पर (WMCC) की 35वीं बैठक 27 मई 2026 को बीजिंग में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) सुजीत घोष ने किया, जबकि चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीन के विदेश मंत्रालय के सीमा एवं महासागरीय मामलों के विभाग की महानिदेशक होउ यानची ने किया। बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत रचनात्मक, सकारात्मक और भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने वाली रही।

India–China Meeting : सीमा क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा 

बीजिंग में आयोजित की गई बैठक में दोनों देशों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति की व्यापक समीक्षा की। साथ ही सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने की दिशा में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। दोनों पक्षों ने माना कि सीमा क्षेत्रों में शांति कायम रहने से द्विपक्षीय संबंधों को धीरे-धीरे सामान्य बनाने की प्रक्रिया को गति मिली है।

संवाद एवं संपर्क बनाए रखने पर सहमति

वार्ता के दौरान सीमा निर्धारण (Delimitation), सीमा प्रबंधन, आपसी समन्वय तंत्र को मजबूत करने तथा सीमा पार सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। भारतीय पक्ष ने विशेष रूप से सीमा पार नदियों से जुड़े मामलों पर चर्चा के लिए एक्सपर्ट लेवल मैकेनिज्म (Expert Level Mechanism on Trans-Border Rivers) की अगली बैठक जल्द आयोजित करने पर जोर दिया। दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि राजनयिक और सैन्य स्तर पर नियमित संवाद एवं संपर्क बनाए रखा जाएगा। इसके लिए उन तंत्रों का भी उपयोग किया जाएगा जिन पर 24वीं स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव (SR) वार्ता के दौरान सहमति बनी थी।

अन्य पढ़े: Delhi BJP President : हर्ष मल्होत्रा बने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन ने किया ऐलान

मिलकर काम करने पर भी सहमति 

इसके अलावा, दोनों पक्षों ने चीन में आयोजित होने वाली अगली विशेष प्रतिनिधि (SR) बैठक की ठोस और व्यापक तैयारियों के लिए मिलकर काम करने पर भी सहमति व्यक्त की। बीजिंग दौरे के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सुजीत घोष ने चीन के विदेश मंत्रालय के एशियाई मामलों के विभाग के महानिदेशक श्लियू जिनसोंग से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने चीन के सहायक विदेश मंत्री महामहिम होंग लेई से शिष्टाचार भेंट भी की।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।