BJP State President List : दिल्ली, पंजाब समेत 4 राज्यों में बदले गए प्रदेश अध्यक्ष

Read Time:  1 min
Nitin Nabin
Nitin Nabin
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • हर्ष मल्होत्रा बने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष
  • केवल सिंह ढिल्लों को मिली पंजाब की जिम्मेदारी
  • डॉ. अर्चना गुप्ता बनीं हरियाणा भाजपा अध्यक्ष, अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा की कमान
  • हरियाणा भाजपा में पहली महिला प्रदेश अध्यक्ष बनीं अर्चना गुप्ता

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए दिल्ली, पंजाब (Punjab) हरियाणा और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी नेतृत्व ने आगामी चुनावों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति के तहत यह बदलाव किए हैं। भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा, पंजाब की जिम्मेदारी केवल सिंह ढिल्लों, हरियाणा की कमान डॉ. अर्चना गुप्ता और त्रिपुरा प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अभिषेक देबरॉय को सौंपी गई है।

दिल्ली भाजपा की कमान हर्ष मल्होत्रा को

पूर्वी दिल्ली से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा (Union Minister of State Harsh Malhotra) को दिल्ली भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। हर्ष मल्होत्रा केंद्र सरकार में सड़क परिवहन मंत्रालय में राज्यमंत्री के तौर पर भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिल्ली में संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी चुनावों की तैयारी को देखते हुए पार्टी ने यह फैसला लिया है।

हरियाणा में पहली बार महिला प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा ने हरियाणा में बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह हरियाणा भाजपा के इतिहास में पहली बार है जब किसी महिला को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. अर्चना गुप्ता निवर्तमान अध्यक्ष मोहन लाल बडौली की टीम में प्रदेश महामंत्री के रूप में कार्य कर रही थीं। उन्हें संगठनात्मक अनुभव और महिला नेतृत्व के मजबूत चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है।

कौन हैं डॉ. अर्चना गुप्ता

डॉ. अर्चना गुप्ता मूल रूप से पानीपत की रहने वाली हैं और पेशे से रेडियोलॉजिस्ट हैं। जुलाई 2024 में उन्हें भाजपा संगठन में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद से वह लगातार संगठन विस्तार और पार्टी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही थीं। उनकी नियुक्ति को महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में भाजपा का बड़ा कदम माना जा रहा है।

पंजाब और त्रिपुरा में भी बदलाव

भाजपा ने पंजाब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी केवल सिंह ढिल्लों को सौंपी है, जबकि त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी का मानना है कि नए नेतृत्व के जरिए राज्यों में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

Read Also : Madhubani Train Fire: मधुबनी स्टेशन पर अंत्योदय एक्सप्रेस के खाली कोच में लगी आग

चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा फैसला

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार भाजपा का यह संगठनात्मक फेरबदल आगामी चुनावों और राज्यों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। नए प्रदेश अध्यक्षों के सामने संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल मजबूत करने की बड़ी चुनौती रहेगी।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।