తెలుగు | Epaper

Latest News: दिल्ली ब्लास्ट में श्रावस्ती के दिनेश की मौत

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Latest News: दिल्ली ब्लास्ट में श्रावस्ती के दिनेश की मौत

पत्नी बोली- ‘बच्चों का क्या होगा’”

राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम हुए भीषण धमाके में नौ लोगों की मौत और 24 लोग घायल हो गए. मृतकों में उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के 32 वर्षीय दिनेश कुमार (Dinesh Kumar) मिश्रा भी शामिल हैं. जैसे ही दिनेश की मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

गणेशपुर गांव का दिनेश पिछले करीब 15 वर्षों से दिल्ली में रह रहा था. वह एक (printing presses) प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था. घरवालों के मुताबिक, दिनेश अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. दिनेश की 12 साल पहले रीना देवी से शादी हुई थी. उसके घर में माता-पिता, पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं. बड़ा बेटा हिमांशु (8 वर्ष) पिता के साथ दिल्ली में ही रह रहा था, जबकि दो बेटियां बिट्टा (7 वर्ष) और श्रृष्टि (4 वर्ष) गांव में मां के साथ रहती थीं

दीपावली से कुछ दिन पहले दिनेश घर आया था

दिनेश के पिता भूरे मिश्रा खेती करते हैं और उसके दोनों बेटे भी दिल्ली में नौकरी करते हैं. तीनों भाइयों में दिनेश बीच का था. परिजन ने बताया कि दीपावली से कुछ दिन पहले दिनेश घर आया था और परिवार के साथ त्योहार मनाकर हाल ही में दिल्ली लौटा था।

अन्य पढ़ें: दिल्ली में घनी धुंध, एक्यूआई 345 पर पहुंचा

सोमवार शाम जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका हुआ, तो पूरे परिवार की चिंता बढ़ गई, क्योंकि दिनेश उसी इलाके में काम करता था. परिजनों ने बड़े बेटे राजेश को फोन किया और छोटे भाई गुड्डू को मौके पर भेजा. वहां पहुंचकर गुड्डू ने दिनेश की मौत की पुष्टि की. यह सुनते ही घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम फैल गया।

हर किसी की आंखें नम हैं

गांव में के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. हर किसी की आंखें नम हैं और लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं. ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी मुआवजे की मांग की है. मृतक की पत्नी रीना ने रोते हुए बताया कि दिनेश पिछले 15 वर्षों से दिल्ली में नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे. मेरे पति ही हमारे घर का सहारा थे. अब नहीं जानते बच्चों का क्या होगा,

वहीं, पिता भूरे मिश्रा ने बताया कि जब उन्होंने टीवी पर दिल्ली मेट्रो स्टेशन के पास धमाके की खबर देखी तो घबराहट में उन्होंने अपने बड़े बेटे को फोन किया. दिनेश का फोन नहीं लगने पर उन्हें अनहोनी का अंदेशा हुआ. काफी देर बाद सूचना मिली कि दिनेश भी उन नौ लोगों में शामिल है जिनकी जान इस धमाके ने ले ली।

1993 के बॉम्बे ब्लास्ट में मुख्य आरोपी कौन था?

अबू सलेम अब्दुल कयूम अंसारी 12 मार्च, 1993 को हुए सिलसिलेवार मुंबई बम विस्फोटों का एक फरार आरोपी था। वह दाऊद इब्राहिम कासकर (एक वैश्विक आतंकवादी), टाइगर मेमन, मोहम्मद दोसा और अन्य द्वारा रची गई आपराधिक साजिश का एक सक्रिय सदस्य था, जिसका उद्देश्य बम विस्फोटों सहित विभिन्न आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देना था।

अन्य पढ़ें:

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870