क्या आप भी गर्मियों में पसीने की बदबू से रहते परेशान? छुटकारा पाने के लिए करें ये 5 उपाय

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा दिक्कत पसीने की बदबू की होती है। पसीने की बदबू के कारण कई बार हम सभी को शर्मिंदगी महसूस होने लगती है। पसीने के बदबू से बचने के लिए आप खुशबूदार साबुन से नहा ले या परफ्यूम लगा लें, लेकिन इसके बाद भी Sweat की बदबू से परेशान रहते हैं, तो आप इससे छुटकारा पाने के लिए इन 5 टिप्स को अपना सकते हैं।

पसीने की गंध से छुटकारा पाने के उपाय

रोजाना नहाएं

गर्मियों में सबसे जरुरी है रोजाना नहाना। कम से कम दिन में दो बार स्नान जरुर करें। ऐसा करने से Sweat और बैक्टीरिया की गंध में राहत मिलेगी।

पसीने की गंध से छुटकारा पाने के लिए एंटी-बैक्टीरियल साबुन का यूज करें

अगर आप Sweat की बदबू से परेशान रहते हैं तो आप एंटी-बैक्टीरिय साबुन का प्रयोग कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपके शरीर पर चिपके सभी बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं और Sweat की गंध से छुटकारा मिल सकता है।

पसीने

कॉटन के कपड़े पहनें

समर सीजन में जितना आप सूती या हल्के कपड़े पहनेंगे उतना ही आपके लिए फायदेमंद होगा। इस तरह के कपड़े Sweat को सोखकर त्वचा को सांस लेने में मदद करते हैं।

नींबू का रस का प्रयोग करें

नींबू का रस इस्तेमाल करने से Sweat की गंध कम हो जाती है। क्योंकि इसके साइट्रिक एसिड बैक्टीरिया को मारता है, जिससे पसीने की बदबू कम होती है। इसे आप अंडरआर्म्स पर रगड़कर सूखने दें।

बेकिंग सोडा का प्रयोग

पसीने की बदबू को कम करने में बेकिंग सोडा करगार साबित होगा। इस उपाय को करने के लिए आप पानी में बेकिंग सोड़ा का घोल बना लें। अब आप इस पानी में सूती कपड़ा डालकर अंडरआर्म को साफ कर सकते हैं। ऐसा करने से पसीने से बदबू आनी बंद हो जाएगी।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।