Latest News : डॉक्टर मुजम्मिल ने की थी लाल किले की रेकी

Read Time:  1 min
मुजम्मिल
मुजम्मिल
FONT SIZE
GET APP

26 जनवरी को बड़ा हमला करने की थी प्लानिंग

सोमवार को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले (Red Fort) के पास एक कार में हुए धमाके के सभी को दहला दिया है। पुलिस और एजेंसियों ने अब तक कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। दिल्ली धमाके में जो तीन प्रमुख संदिग्ध हैं उनके नाम डॉ. मुजम्मिल, डॉ अदील अहमद डार और डॉ. उमर हैं। डॉ. उमर के धमाके के समय ही मारे जाने की आशंका जताई जा रही है तो वहीं,  डॉ. मुजम्मिल और डॉ अदील अहमद डार पकड़े जा चुके हैं। अब मुजम्मिल से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इनमें चौंकाने वाला खुलासा ये है कि इन लोगों ने दिल्ली के लाल किले पर हमले की प्लानिंग की थी

दिल्ली ब्लास्ट मामला में मुजम्मिल (Muzammil) से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। पूछताछ में पता लगा है कि डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर उमर ने लालकिले की रेकी की थी। उन्होंने जनवरी के पहले हफ्ते में लालकिले की रेकी की थी। डॉक्टर मुजम्मिल के फोन के डंप डाटा से ये जानकारी मिली है। पूछताछ में जांच एजेंसी को ये भी पता चला है कि इनकी प्लानिंग का हिस्सा 26 जनवरी पर लालकिले को टारगेट करना था। ये दीवाली पर भी भीड़भाड़ वाली जगह को निशाना बनाने की प्लानिंग कर रहे थे। 

अन्य पढ़ें: पुलिस जीप की टक्कर से परिवार के तीन सदस्यों की मौत

अब तक 13 लोगों की मौत

सोमवार को जम्मू कश्मीर और हरियाणा पुलिस ने सोमवार को फरीदाबाद से 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया था। उसी के कुछ घंटे बाद ही लाल किले के पास धमाका हुआ। पुलिस सूत्रों का कहना है कि डॉ उमर जैश-ए-मुहम्मद के आतंकी मॉड्यूल का एक सदस्य था। इसमें कई डॉक्टर मुजम्मिल और डॉक्टर अदील अहमद डार भी इसके सदस्य थे। बता दें कि दिल्ली ब्लास्ट मामले में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 13 हो गई है और अभी 21 घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से भी कई लोगों की हालत गंभीर है। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस हाफिज इश्तियाक को फरीदाबाद से अपने साथ श्रीनगर लेकर गई है। आपको बता दें कि हाफिज इश्तियाक का घर ही डॉक्टर मुजम्मिल ने किराए पर लिया था। मुजम्मिल ने हाफिज इश्तियाक के जिस घर को किराए पर लिया था उस घर के कमरे से 2563Kg विस्फोटक मिला था। NIA भी हाफिज इश्तियाक से पूछताछ कर रही है।

लाल किला क्या है और इसका इतिहास क्या है?

मुगल सम्राट शाहजहां ने लाल किले को अपनी राजधानी शाहजहांनाबाद के महल के रूप में बनवाया था. लाल किला अपनी विशाल दीवारों के लिए प्रसिद्ध है. किले का निर्माण 1638 से 1648 के बीच दस सालाें में पूरा किया गया. लाल किले की अलग बनावट और शानदार वास्तुकला काे देखकर राजस्थान, दिल्ली, और आगरा के कई स्मारकों को बनवाया गया है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।