Dolo 650: दर्द से राहत या खुद के लिए खतरा?

Read Time:  1 min
डोलो 650
डोलो 650
FONT SIZE
GET APP

क्या आप भी अपनी मर्जी से डोलो 650 खा लेते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि डॉक्टर की सलाह के टैबलेट को खाने से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

बिना डॉक्टर की सलाह लेना हो सकता है खतरनाक

हर बुखार में Dolo 650 खाना एक आम आदत बन चुकी है।

लेकिन इसका ज्यादा या अनावश्यक सेवन आपकी किडनी और लिवर पर असर डाल सकता है।

डॉक्टर की राय के बिना दवा लेना बंद करें, खुद की सेहत के लिए जागरूक बनें।

डोलो 650 का अंधाधुंध इस्तेमाल – जानिए छिपे खतरे

तुरंत राहत की चाहत में न करें लापरवाही

    पेरासिटामोल की हाई डोज़ शरीर पर डालती है असर।

    सिर दर्द, बुखार और बदन दर्द में खुद से Dolo लेना हो सकता है घातक।

    साइड इफेक्ट्स: लीवर डैमेज, एलर्जी रिएक्शन, पेट दर्द, उल्टी।

    बुखार महसूस होते ही लोग डोलो 650 की टैबलेट कंज्यूम कर लेते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस टैबलेट को कैंडी की तरह अपनी मर्जी से खा लेने में कोई समझदारी नहीं है। डोलो 650 आपकी गट हेल्थ को डैमेज कर पेट दर्द या फिर अपच जैसी समस्याओं को जन्म दे सकती है।

    डोलो 650 के साइड इफेक्ट्स

    इस दवाई को खाने की वजह से आपको थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है। अगर आपने डॉक्टर की सलाह के बिना इस टैबलेट को खाया, तो आपको उल्टी या फिर नॉशिया जैसी फीलिंग भी महसूस हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चक्कर आना भी इस टैबलेट का एक साइड इफेक्ट हो सकता है।

    गौर करने वाली बात

    जो लोग अक्सर अपनी मर्जी से डोलो 650 कंज्यूम कर लेते हैं, उन्हें लो ब्लड प्रेशर का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी इस तरह की समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो आपको डोलो 650 को कंज्यूम करने से पहले एक बार डॉक्टर से अपना चेकअप जरूर करवा लेना चाहिए। क्योंकि खुद डॉक्टर बनकर अपना इलाज करने से आपकी सेहत को चोट पहुंच सकती है।

    Read more: health report: भारत में रोज 52 प्रेग्नेंट महिलाओं की मौत

    digital@vaartha.com

    लेखक परिचय

    [email protected]

    सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।