Latest News : दुलारचंद यादव के पोस्टमॉर्टम में बड़ा खुलासा

Read Time:  1 min
दुलारचंद यादव
दुलारचंद यादव
FONT SIZE
GET APP

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में गुरुवार को हुई (Dularchand Yadav) दुलारचंद यादव की हत्या ने इलाके को हिंसा की आग में झुलसाकर रख दिया है। शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि दुलारचंद की मौत गोली लगने से नहीं, बल्कि शरीर पर लगी आंतरिक चोटों से हुई। बाढ़ सब-डिवीजनल अस्पताल में तीन डॉक्टरों की टीम ने शव का परीक्षण किया जिसमें पता चला कि गोली दुलारचंद यादव के पैर के आरपार हो गई थी 

‘गोली शरीर में फंसी नहीं मिली’

पोस्टमॉर्टम करने वाली टीम में शामिल डॉ. अजय कुमार ने बताया कि पैर के एंकल जॉइंट के पास गोली का निशान है, जो आर-पार हो चुकी है, लेकिन गोली शरीर में फंसी नहीं मिली। उन्होंने कहा, ‘मौत गोली से नहीं हुई। हाथ, सीना और कंधे की हड्डियों में फ्रैक्चर मिले हैं। आंतरिक चोटें गंभीर हैं, जो दबाव या भारी चीज से लगी लगती हैं। बाहर के जख्म गिरने या छटपटाहट से भी हो सकते हैं। एक्स-रे रिपोर्ट आने पर और स्पष्टता होगी। मौत की वजह गोली नहीं बल्कि अंदरूनी चोट हो सकती है।’

‘हत्या के मामले में तीन एफआईआर दर्ज हुई हैं’

दुलारचंद यादव की हत्या जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी (Piyush Priyadarshi) के प्रचार के दौरान तारताड़ गांव के पास हुई। दुलारचंद यादव समुदाय के प्रभावशाली नेता थे और अनंत सिंह के पुराने विरोधी माने जाते थे। पुलिस ने दुलारचंद के पोते की शिकायत पर जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह, उनके भतीजों रणवीर सिंह और कर्मवीर सिंह समेत 5 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है।

अन्य पढ़ें: एनडीए का घोषणा पत्र जारी, बिहार के 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा

FIR में हत्या, हत्या का प्रयास और अन्य धाराएं शामिल हैं। इलाके के एसपी विक्रम सिंह ने कहा, ‘हत्या के मामले में तीन एफआईआर दर्ज हुई हैं। एक दुलारचंद के परिवार की ओर से, जिसमें अनंत सिंह आरोपी हैं। शवयात्रा के दौरान पथराव की घटना पर दूसरी एफआईआर हुई है, जिसमें दो गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जांच पूरी निष्पक्षता से चल रही है।’

दुलारचंद और अनंत सिंह के समर्थकों में भिड़ंत

बता दें कि शुक्रवार सुबह मोकामा में मौत का सन्नाटा पसरा था। करीब दस बजे दुलारचंद का शव पोस्टमॉर्टम के लिए बाढ़ अस्पताल ले जाया जा रहा था। तारताड़ से अस्पताल की दूरी करीब 25 किलोमीटर है। हजारों लोगों का काफिला साथ चला। बीच-बीच में शव को श्रद्धांजलि दी जा रही थी, लेकिन रास्ते में अनंत सिंह के समर्थक और दुलारचंद के समर्थक आमने-सामने भिड़ गए। शव पर सवार ट्रैक्टर पर सवार होकर RJD उम्मीदवार वीणा देवी (बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी) भी शामिल हुईं। उनके समर्थकों ने अनंत सिंह के खिलाफ नारेबाजी शुरू की, जिससे भड़कते हुए अनंत सिंह समर्थकों ने पथराव कर दिया।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।