తెలుగు | Epaper

National: समुद्र में फैली आग: नौसेना का साहसिक बचाव अभियान

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
National: समुद्र में फैली आग: नौसेना का साहसिक बचाव अभियान

जहाज में लगी भीषण आग

समुद्र में एक वाणिज्यिक जहाज पर अचानक आग लग गई, जिससे पूरे जहाज में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में जहाज का एक बड़ा हिस्सा चपेट में आ गया।

भारतीय नौसेना का त्वरित रिस्पॉन्स

जैसे ही हादसे की खबर मिली, भारतीय नौसेना ने तुरंत मोर्चा संभाला। समुद्र नौसेना ने एयर ऑपरेशन शुरू कर दिया, जिसमें हेलिकॉप्टर और अन्य बचाव संसाधनों का उपयोग किया गया।

नौसेना के कमांडो और रेस्क्यू टीम ने जोखिम उठाते हुए जलते जहाज से फंसे हुए लोगों को एयरलिफ्ट किया। कई लोगों को हेलिकॉप्टर की मदद से जहाज से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

समुद्र में आग की चपेट में आए कंटेनर जहाज MV WAN HAI 503 के बचाव अभियान के तहत, भारतीय नौसेना ने 13 जून को एयर ऑपरेशन को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन के दौरान नौसेना ने INS गरुड़ा, कोच्चि से उड़ान भरकर सी किंग हेलीकॉप्टर के जरिए सेलबेज टीम को सीधे जलते हुए जहाज पर उतारा।

खराब मौसम, तेज लहरों और जहाज पर आग के बावजूद हेलीकॉप्टर से टीम को रस्सियों के सहारे नीचे उतारा गया. टीम ने टगबोट ऑफशोर वॉरियर से जहाज को जोड़ने के लिए टोइंग कनेक्शन सफलतापूर्वक स्थापित किया. इसके बाद हेलीकॉप्टर ने टीम को सुरक्षित वापस निकाल भी लिया. इस समय भारतीय नौसेना का जहाज INS शारदा और MV ट्राइटन लिबर्टी जहाज इंडियन कोस्ट गार्ड और अन्य समुद्री एजेंसियों के साथ मिलकर इस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं।

ताइवान सरकार ने जताया आभार

इसी के बाद ताइवान सरकार ने सिंगापुर के व्यापारिक जहाज एमवी वान हाई 503 से चालक दल के सदस्यों को बचाने में उनके ऑपरेशन के लिए भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल को धन्यवाद कहा है. जहाज पर केरल तट पर आग लग गई थी।

एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में, भारत में ताइवान के प्रतिनिधि कार्यालय ने कहा, ताइवान सरकार भारतीय नौसेना और तट रक्षक की ओर से वान हाई 503 को दिए गए बचाव अभियान के लिए आभारी है. हम कामना करते हैं कि लापता चालक दल के सदस्य सुरक्षित लौट आएं और जो घायल हुए हैं वो जल्द ही ठीक हो जाएं।

4 लोग लापता

जहाज पर 22 क्रू मेंबर सवार थे. इन 22 सदस्यों में से 18 को बचाया जा चुका है. वहीं, अभी भी 4 लोग लापता हैं. साथ ही कई लोग इस हादसे में घायल हुए हैं. यह घटना केरल के अझिक्कल तट से लगभग 44 समुद्री मील दूर हुई. विस्फोट के बाद, जहाज में आग की लपटें उठने लगी. व्यापारी जहाज माल ले जा रहा था और इसमें 8 चीनी, 6 ताइवानी, 6 म्यांमारी और 3 इंडोनेशियाई नागरिक शामिल थे।

चीनी दूतावास ने भी जताया भारत का आभार

भारत में चीनी दूतावास ने भी भारतीय अधिकारियों की ओर से समय पर सहायता पहुंचाने के लिए और बचाव ऑपरेशन शुरू करने के लिए सराहना की. दूतावास के प्रवक्ता यू जिंग ने एक्स पर लिखा, हमारा आभार भारतीय नौसेना और मुंबई तट रक्षक को. हम जो लोग अभी भी गायब हैं उनके जल्द मिलने और घायलों के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना आग पर काबू पाने और लापता चालक दल के सदस्यों का पता लगाने के लिए कोशिश कर रहे हैं. खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

Read more: Mumbai : आईएनएस ब्रह्मपुत्र एक बार फिर जल्द लौटेगा समुद्र की लहरों पर

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

Assembly Election 2026-बंगाल से तमिलनाडु तक बजा चुनावी बिगुल, 9, 23 व 29 अप्रैल को मतदान

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चेन्नई गैस सिलेंडर ब्लास्ट, दो बच्चों की मौत

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

चार राज्यों के चुनाव की तारीखें घोषित

असम चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

असम चुनाव कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

हॉर्मुज पार कर भारत की LPG जहाजें

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

गैस कनेक्शन पर केंद्र का नया नियम

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

National- वांगचुक के परिवार और लद्दाखियों से माफी मांगे केंद्र- जयराम रमेश

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Air India- अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अमेरिकी सुरक्षा संस्था ने जांच में पारदर्शिता पर उठाए सवाल

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Weather- दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

Air India- यूएई के लिए एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान आज, 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

National- 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट पर रूस का बड़ा प्रस्ताव, भारत के सामने अहम फैसला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870