Gujrat- महात्मा गांधी के आदर्शों से अभिभूत हुए जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मेर्ज

Read Time:  1 min
जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मेर्ज
जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मेर्ज
FONT SIZE
GET APP

अहमदाबाद| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मेर्ज ने सोमवार को अहमदाबाद में साबरमती नदी (Sabarmati river) के तट पर स्थित ऐतिहासिक गांधी आश्रम का दौरा किया। इस अवसर पर दोनों महानुभावों ने महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

हृदय कुंज में गांधीजी के सादगीपूर्ण जीवन से हुए रूबरू

प्रधानमंत्री तथा जर्मनी के चांसलर ने आश्रम में गांधीजी (Gandhi ji) के निवास स्थान हृदय कुंज का भी दौरा किया तथा चरखा कातने की प्रक्रिया को देखा। गांधी आश्रम की यात्रा के दौरान दोनों नेताओं ने गांधीजी के सादगीपूर्ण जीवन, आत्मनिर्भरता के संदेश तथा सत्य और अहिंसा के मूल्यों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया।

गांधी दर्शन से गहराई से प्रभावित हुए जर्मन चांसलर

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मेर्ज गांधी आश्रम के दौरे से प्रभावित हुए।

विजिटर्स बुक में लिखा संदेश, गांधीजी आज भी प्रेरणास्रोत

उन्होनें विजिटर्स बुक (Visitors Book) में मेसेज देते हुए कहा कि स्वतंत्रता की शक्ति और प्रत्येक व्यक्ति के मन में महात्मा गांधी का अडिग विश्वास आज भी हमें प्रेरणा देता है। यह मानवीय विरासत भारत और जर्मनी के लोगों को मित्रता के माध्यम से एक साथ जोड़ती है। आज भी दुनिया में गांधीजी के उपदेश उतने ही प्रासंगिक हैं।

Read Also : PM-शौर्य यात्रा में पीएम मोदी का सांस्कृतिक संदेश, डमरू बजाकर किया अभिवादन

राज्यपाल से लेकर जर्मन प्रतिनिधिमंडल तक रहा मौजूद

गांधी आश्रम की इस यात्रा के अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, राज्य के मुख्य सचिव एम. के. दास, साबरमती आश्रम के अध्यक्ष कार्तिकेय साराभाई, साबरमती आश्रम रीडेवलपमेंट कमिटी के अध्यक्ष आई. पी. गौतम, अहमदाबाद जिला कलेक्टर सुजीत कुमार तथा जर्मन डेलीगेशन व गांधी आश्रम से जुड़े महानुभाव उपस्थित रहे।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।