Rain : यूपी में तेज बारिश जारी, हिमाचल में बादल फटा

Read Time:  1 min
बारिश
बारिश
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। दिल्ली, यूपी और हरियाणा समेत अन्य कई राज्यों में रविवार देर रात तेज-आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए तेज बारिश का पहले ही रेड अलर्ट जारी कर दिया था। बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। भारी बारिश के कारण हुए जलभराव के कारण एक कार भी डूब गई।

खास बातें

  • दिल्ली- मुंबई के कई इलाकों में जलभराव
  • दिल्ली में भारी बारिश के कारण हुए जलभराव के कारण एक कार भी डूब गई
  • जम्मू-कश्मीर में जहां सैकड़ों पेड़ उखड़ गए वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बादल फट गयाए इससे सात वाहन पानी में बह गए, वहीं सात दब गए।
  • पंजाब में वर्षाजनित हादसों में चार लोगों की मौत हो गई

दिल्ली एनसीआर आंधी-तूफान ने बरपाया कहर

दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा यूपी में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने पहले ही 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और तेज आंधी चलने की चेतावनी दी गई थी।

हरियाणा में भी बदला मौसम

हरियाणा के झज्जर के कई इलाकों में भी आंधी के साथ भारी बारिश हुई। इससे पहले शनिवार को भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। इसमें अगले दो से तीन घंटों में तेज आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई थी।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने निवासियों से आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है। आईएमडी ने लोगों को खुली जगहों से बचने और पेड़ों के नीचे शरण न लेने की चेतावनी दी है। उन्होंने नागरिकों से कमज़ोर दीवारों या अस्थिर संरचनाओं से बचने और जल निकायों से दूर रहने के लिए भी कहा है।अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित रहने के लिए सभी आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है। हाल ही में, बुधवार को, बादलों का एक समूह उत्तरी दिल्ली में प्रवेश किया और दक्षिण-दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ गया, जिससे धूल भरी आंधी और तेज हवाएँ चलीं। हरियाणा के करनाल के कई हिस्सों में भी गरज के साथ भारी बारिश हुई।

मुंबई के कई इलाकों में जलभराव

महाराष्ट्र के ठाणे, मुंबई समेत कई इलाकों में देर रात जमकर बारिश हुई। लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि अलगे सात दिन महाराष्ट्र गोवा समेत अन्य पड़ोसी राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

जम्मू में तेज आंधी के साथ बारिश, हिमाचल में बादल फटा

कई दिनों से झुलसा देने वाली गर्मी के बाद शनिवार को जम्मू और पंजाब में आंधी-बारिश के साथ कई जगह ओलावृष्टि हुई। जम्मू-कश्मीर में जहां सैकड़ों पेड़ उखड़ गए वहीं हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बादल फट गया। इससे सात वाहन पानी में बह गए, वहीं सात दब गए। पंजाब में वर्षाजनित हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।हिमाचल प्रदेश में शनिवार दोपहर बाद कई स्थानों पर मूसलधार वर्षा के साथ तूफान आया। कुल्लू जिले की निरमंड तहसील के जगातखाना पंचायत में बादल फट गया। यहां एक स्कूल के साथ खड़ी गाडि़यां बगल में बह रहे नाले में बह गईं। जगातखाना सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।