Jammu and Kashmir: कठुआ में दिखे 3 संदिग्ध, सुरक्षाबल अलर्ट

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

जम्मू- कश्मीर के कठुआ जिले में रसाना के वन क्षेत्र में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है।

जम्मू। सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक जंगल क्षेत्र के पास तीन संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद रविवार को तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि एक पुजारी ने तड़के करीब साढ़े तीन बजे रसाना के जंगल क्षेत्र की ओर बैकपैक लिए तीन व्यक्तियों को बढ़ते देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान 

उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस के एक विशेष अभियान समूह ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर तुरंत इलाके की घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्तियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि अभी तक संदिग्ध व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक वन क्षेत्र के काफी अंदर तक तलाशी अभियान जारी था।

बिलावर में भी दिखे थे संदिग्ध

वहीं बिलावर में संदिग्धों के दिखने का क्रम जारी है। इसके कारण कंडी से लेकर पहाड़ी क्षेत्र के गांवों व जंगलों को लगातार सेना व सीआरपीएफ जवान द्वारा चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है। हालांकि अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

उधर, क्षेत्र में चर्चा है कि शनिवार को भी रामकोट क्षेत्र के रजवालता में आतंकियों व सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। लेकिन सुरक्षा बलों का कहना है कि तलाशी अभियान के दौरान क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए कवर फायर किया जाता है जिसे लोग मुठभेड़ मानकर दहशत में आ जा रहे हैं।

red:more: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 13 दिनों से जारी चरमपंथ विरोधी अभियान में अब तक क्या-क्या हुआ? क्यों लग रहा है इतना वक़्त?

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।