मुख्य बातें: –
- ‘फलता विधानसभा सीट पर सभी 285 बूथों पर पुनर्मतदान
- मतदान केंद्रों पर सुबह से लगी लंबी कतारें
- हर बूथ पर सीएपीएफ के आठ जवान तैनात
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की 144-फलता विधानसभा सीट (falta Assembly Seat ) पर पुनर्मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। पिछले मतदान के दौरान अनियमितताओं और ईवीएम (EVM) से जुड़ी शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने सभी 285 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया था। वोटों की गिनती 24 मई को होगी।
हर बूथ पर बढ़ाई गई सुरक्षा
राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पहले की तुलना में काफी कड़ी कर दी गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के आठ जवान तैनात किए गए हैं, जबकि पिछली बार केवल चार जवान मौजूद थे। पूरे विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय बलों की करीब 35 कंपनियां तैनात हैं। इसके अलावा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए 30 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) भी सक्रिय रखी गई हैं।
टीएमसी उम्मीदवार ने छोड़ा चुनाव मैदान
पुनर्मतदान से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार Jahangir Khan ने चुनाव मैदान छोड़ने की घोषणा कर दी। पार्टी ने इसे उनका व्यक्तिगत फैसला बताया है। अब इस सीट पर मुकाबला मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। बीजेपी ने Debangshu Panda को उम्मीदवार बनाया है।
Read Also : Weather- गर्मी का कहर : दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
पहले मतदान में सामने आई थीं शिकायतें
29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान कई बूथों से ईवीएम पर इत्र और चिपकने वाला टेप लगाए जाने की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक तनाव बढ़ गया था। चुनाव आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस सीट पर वाम दलों की पारंपरिक पकड़ भी चुनाव को दिलचस्प बना सकती है।
Read More :