Rajasthan- अलवर में भीषण अग्निकांड, एसी फैक्ट्री में लगी आग से करोड़ों का नुकसान

Read Time:  1 min
भीषण अग्निकांड
भीषण अग्निकांड
FONT SIZE
GET APP

Alwar । राजस्थान के अलवर जिले (Alwar District) के नीमराणा स्थित घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां ट्रांस एचसीआर नामक एसी बनाने वाली फैक्ट्री (Factory) में मंगलवार तड़के करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई। दूर-दूर तक उठती लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर तक नजर आया, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।

रात में लगी आग, टला बड़ा हादसा

गनीमत रही कि घटना देर रात हुई, जब फैक्ट्री में कोई श्रमिक मौजूद नहीं था। इस कारण एक बड़ा जानी नुकसान टल गया, वरना हादसा और भी भयावह हो सकता था।

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। नीमराणा, बहरोड़, घीलोठ और सोतानाला से दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

ज्वलनशील सामग्री ने बढ़ाई आग की तीव्रता

फैक्ट्री के अंदर मौजूद प्लास्टिक पार्ट्स, पैकिंग सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य ज्वलनशील सामान ने आग को और भड़काने का काम किया। इससे आग तेजी से फैलती चली गई और हालात काबू से बाहर हो गए।

धमाकों से गूंजता रहा इलाका

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री की छत तक जल उठी। अंदर से लगातार धमाकों की आवाजें भी सुनाई देती रहीं। आशंका है कि गैस सिलेंडर, कंप्रेसर या केमिकल कंटेनर फटने से आग और विकराल हो गई।

करोड़ों का नुकसान, कारणों की जांच जारी

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये का कच्चा माल और मशीनरी जलकर राख हो गई है। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

उच्च स्तरीय जांच के आदेश

प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम आग के कारणों की जांच करेगी, जिसमें शॉर्ट सर्किट, तकनीकी खराबी या सुरक्षा में लापरवाही जैसे पहलुओं को शामिल किया जाएगा।

अन्य पढ़े: Gujrat- वडोदरा में कांग्रेस का जोर, राहुल गांधी आदिवासी सम्मेलन से भरेंगे हुंकार

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों और औद्योगिक संगठनों ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और इसे और मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।