Latest News : अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में भीषण आग!

Read Time:  1 min
अमृतसर
अमृतसर
FONT SIZE
GET APP

चलती ट्रेन में अचानक लगी आग

  • अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में बीच रास्ते में भीषण आग लग गई।
  • आग लगते ही डिब्बों में अफरा-तफरी मच गई।

अमृतसरः पंजाब के अमृतसर (Amritsar) से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार सुबह आग लगने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस के कोच में आग लग गई। घटना का समय सुबह 7:30 बजे बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में ट्रेन के 2-3 एसी कोच आए हैं। आग की चपेट में आने से एक महिला के झुलने की भी बात सामने आ रही है  

रेलवे ने दी ये जानकारी

रेलवे की तरफ से बताया गया है कि ट्रेन सं 12204 अमृतसर (12204 Amritsar) सहरसा गरीब रथ में भटिंडा स्टेशन से गुजरते समय आग देखी गयी। त्वरित कार्यवाही करते हुए गाड़ी को रोककर आग बुझायी गयी। इस दौरान एक यात्री को हल्की चोट लगी है। जिसका अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। घटना की जांच के आदेश दें दिए गए है।

कई यात्रियों को आई चोटें

शुरुआती जानकारी के अनुसार, 19 नंबर बोगी में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इसमें लुधियाना के कई व्यापारी सफर कर रहे थे। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। बोगी में सवार यात्री अपना सामान लेकर तुरंत नीचे उतरे। अफरातफरी के बीच ट्रेन से उतरने में कई यात्रियों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। 

अन्य पढ़ें:  सीट शेयरिंग के बिना थमा पहले चरण का नामांकन

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

रेल मंत्रालय ने बताया कि घटना का पता चलते ही रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए यात्रियों को दूसरे डिब्बों में स्थानांतरित कर दिया और आग भी जल्दी बुझा दी गई। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन शीघ्र ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि घटना में कई लोगों को चोट लगी है। ये चोट भागने के क्रम में लगी।

एक्सप्रेस कब शुरू हुई थी?

“गरीब” शब्द का अर्थ गरीब और “रथ” का अर्थ संस्कृत में रथ होता है। इस सेवा की पहली शुरुआत 5 अक्टूबर 2006 को तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने सहरसा-अमृतसर के बीच गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन चलाकर की थी।

गरीब रथ की स्पीड कितनी है?

रथ एक्सप्रेस अपनी यात्रा बिना रुके 90 किमी प्रति घंटे की औसत गति से पूरा करती है, लेकिन किसी दिन किसी विशेष कारण से बार-बार रुकने के कारण यह उसी यात्रा को 70 किमी प्रति घंटे की औसत गति से पूरा करती है।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।