Rajasthan : तेल से भरा टैंकर पलटा, भीषण आग

Read Time:  1 min
राजस्थान
राजस्थान
FONT SIZE
GET APP

नेशनल हाईवे पर 200 मीटर तक लपटें फैली; ड्राइवर जिंदा जला, भाई ने कूदकर जान बचाई

राजस्थान में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तेल से भरा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि नेशनल हाईवे पर लगभग 200 मीटर तक लपटें फैल गईं।

हादसा कैसे हुआ?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंकर (Tanker) तेज रफ्तार में था और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण पलट गया। टैंकर में ज्वलनशील तेल भरा होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। कुछ ही पलों में पूरा इलाका धुएं और आग की चपेट में आ गया।

राजस्थान के जालोर जिले में जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे (NH-68) पर तेल टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। इसके बाद सड़क पर 200 मीटर तक लपटें फैल गई।

टैंकर का ड्राइवर जिंदा जल गया, जबकि उसके साथ बैठा भाई समय रहते कूद गया। हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के अनुसार, टैंकर बाड़मेर से गुजरात की तरफ जा रहा था। इस दौरान सिंवाड़ा ओवरब्रिज पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और सिंवाड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

अन्य पढ़े: Delhi- एनआईए की बड़ी कार्रवाई, छह यूक्रेनी नागरिक गिरफ्तार, एक अमेरिकी भी हिरासत में

टैंकर बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रहा था

चितलवाना थाने के ASI मोहनलाल ने बताया- गुजरात नंबर (GJ-12-BZ-9820) का टैंकर बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रहा था। हादसे में बाड़मेर के गुड़ामालानी के मोखावा निवासी ड्राइवर सुखराम (34) पुत्र देदाराम मेघवाल की मौत हो गई, जबकि उसके बुआ के बेटे नरसीराम (26) पुत्र जोधाराम मेघवाल की जान बच गई।

नरसीराम को सिंवाड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि टैंकर में कौनसा ज्वलशील पदार्थ भरा था।

घायल बोला- टैंकर में क्या था, मुझे नहीं पता

घायल नरसीराम ने बताया- मैं मामा के बेटे सुखराम के साथ गुड़ामालानी से टैंकर में बैठा था। इस दौरान सिवाड़ा के पास गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटते ही अचानक आग लग गई। जैसे-तैसे मैं बाहर निकल गया, लेकिन सुखराम गाड़ी में फंस गया। टैंकर में क्या था, मुझे पता नहीं है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।