युद्ध की कार्रवाई का दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब : शहबाज शरीफ
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आतंकी शिविरों पर भारतीय मिसाइल हमलों को युद्ध की कार्रवाई बताया और कहा कि इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। शरीफ ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान में पांच जगहों पर ऑपरेशन सिंदूर नाम से हमले किए। पहलगाम हमले के जवाब में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए जाने की भारत की घोषणा के कुछ ही मिनटों बाद शरीफ ने ट्वीट करते हुए कहा कि पाकिस्तान को भारत द्वारा थोपे गए इस युद्ध का कड़ा जवाब देने का पूरा अधिकार है। पाकिस्तानी राष्ट्र और उसके सशस्त्र बल बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि दुश्मन से कैसे निपटना है। हम दुश्मन को उसके दुर्भावनापूर्ण उद्देश्यों में कभी सफल नहीं होने देंगे।
हाँ हमने पहलगाम का बदला लिया है…
भारत के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ‘सिंदूर’ नामक ऑपरेशन में भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमले किए। पीओके में रात के तकरीबन 2 बजे ये कंफर्मेशन आई। लेकिन सटीक समय बता पाना मुश्किल है कि कितने बजे ये नया है। लेकिन दो बजे ये खबर आ गयी थी और फिर बाद में इंडियन आर्मी ने ये डिक्लेयर कर दिया कि हाँ हमने पहलगाम का बदला लिया है। हमने ऑपरेशन सिंदूर चलाया है, उस महिला की खातिर जो जमीन पर अपने पति की लाश लिए बैठी थी। उन तमाम चीखती औरतों के लिए जिन्होंने अपने पतियों को खोया।

पाकिस्तान में सैन्य हमलों में नौ जगहों को बनाया गया निशाना : शहबाज
ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों पर बमबारी की गई है। भारत के प्रेस सूचना ब्यूरो ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पाकिस्तान में सैन्य हमलों में नौ जगहों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा कि भारत ने हवा से तीन जगहों पर हमला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भावलपुर और साथ ही पीओके में कोटली और मुजफ्फराबाद में किये गए हैं। आईएसपीआर ने कहा कि सभी हमले भारतीय हवाई क्षेत्र से किए गए और पाकिस्तान अपनी पसंद के समय और स्थान पर जवाब देगा।
- Telangana : केटीआर ने ईएपीसीईटी राज्य टॉपर मल्लाडी रूशी को बधाई दी, एक लाख का इनाम दिया
- Hyderabad : इंदिराम्मा हाउसिंग का दूसरा चरण, नई पेंशन 2 जून से – विवेक
- CM : लंबित सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूरा किया जाए – रेवंत रेड्डी
- Telangana : मी सेवा व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर जोड़ी गईं जीएचएमसी की नई सेवाएं
- DCM : स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए भट्टी विक्रमार्क