PCS : बेटी और बहू का एक साथ हुआ पीसीएस में चयन, एक डीएसपी तो दूसरी जीएसटी अफसर

Read Time:  1 min
पीसीएस
पीसीएस
FONT SIZE
GET APP

उत्तर-प्रदेश । उत्तर-प्रदेश के जौनपुर (Jaunpur) जिले के मुंगराबादशाहपुर (Mungarabadshahpur) इलाके के अखिलेश शुक्ल की बेटी और बहू का एक साथ पीसीएस में चयन हुआ है। एक बनी डिप्टी एसपी तो दूसरी जीएसटी अफसर बन गई। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के बरजी गाँव निवासी सेवा निवृत्त अपर श्रमायुक्त के छोटे भाई अखिलेश शुक्ल के घर उस समय खुशियाँ छा गई जब एक साथ बेटी और बहू दोनों ने प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) का परिणाम घोषित होने पर सफलता हासिल के परिवार सहित समूचे क्षेत्र का सम्मान बढाया । हलांकि जौनपुर जिला शिक्षा के क्षेत्र में काफी अग्रणी माना जाता है। यहां से काफी संख्या में आईएएस, आईपीएस अधिकारी बनते रहते है।

बेटी आकृति शुक्ला ने डिप्टी एसपी व बहू श्रेया वाणिज्य कर अधिकारी बनी

मुंगराबादशाहपुर इलाके के बरजी गाँव निवासी शेषधर शुक्ल प्रदेश सरकार के श्रम विभाग में कार्य करते हुए अपर श्रमायुक्त पड़ से अवकाश ग्रहण किया । उनके दूसरे नम्बर के भाई के. के. शुक्ल भी सहायक निबन्धक पंजीयन से अवकाश ग्रहण किया । तीसरे नम्बर के भाई अखिलेश शुक्ल जो सीनियर आडिटर सीडीए पेंशन प्रयागराज से अभी हाल ही में सेवा निवृत्त हुए है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा के घोषित हुए परिणाम में उनकी बेटी आकृति शुक्ला ने डिप्टी एसपी पद पर चयनित हुई, जबकि बहू श्रेया वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर चयनित हुई । परिवार में बेटी और बहू के इस प्रतिष्ठित परीक्षा में एक साथ चयनित होने से परिवार सहित पूरे गाँव में एक साथ होली दीवाली जैसा माहौल बन गया ।

परिवार के प्रत्येक सदस्यों के सहयोग से मिली दोनों को सफलता

गाँव सहित आसपास क्षेत्र के लोग भी घर पर पहुँच कर बधाई दे रहे हैं । बेटी और बहू दोनों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पूर्वजों का आशीर्वाद एवं परिवार द्वारा लगातार दिए गए प्रोत्साहन को दिया । दोनों ने बताया कि यदि परिवार के प्रत्येक सदस्यों द्वारा हमें प्रोत्साहित करते हुए हमें सहयोग न दिया गया होता तो आज हमें यह सफलता न प्राप्त होती । बहरहाल परिवार में मिली इस सफलता से जहाँ एक तरफ परिजन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं वही समूचे गाँव के लोगो सहित आसपास के क्षेत्रवासी भी एक साथ मिली इस दोहरी सफलता से अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/


यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।