प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी पहुंचे, जहां उन्होंने पवित्र वातावरण में Kashi Vishwanath Temple में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। इस दौरान पूरा परिसर भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
डमरू की गूंज से गूंज उठा मंदिर परिसर
मंदिर परिसर में डमरू की गूंज ने वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया। हर ओर शिव भक्ति का स्वर सुनाई दे रहा था, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
शंखनाद से गूंजा आस्था का वातावरण
शंखनाद के साथ पूरा माहौल गूंज उठा। यह ध्वनि काशी (Kashi Vishwanath) की प्राचीन परंपराओं और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक मानी जाती है, जिसने पूरे दृश्य को और दिव्य बना दिया।
PM Modi Kashi Roadshow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को अपनी कर्मभूमि काशी में आस्था और जनशक्ति का ऐसा भव्य नजारा पेश किया, जिसे देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया. अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने बनारस की सड़कों पर करीब 14 किलोमीटर लंबा रोड शो किया. यह साल 2026 का उनका पहला काशी दौरा है, जहां की जनता ने अपने सांसद का स्वागत पलकें बिछाकर किया. बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस से शुरू हुआ यह काफिला जब काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर बढ़ा, तो पूरी काशी ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठी।
त्रिशूल, डमरू और पारंपरिक स्टोल भेंट किया
पूजा करने के बाद स्थानीय प्रतिनिधियों ने पीएम का स्वागत किया और उन्हें त्रिशूल, डमरू और पारंपरिक स्टोल भेंट किया. प्रधानमंत्री ने इसे स्वीकार करते हुए उपस्थित लोगों का अभिवादन किया.जैसे ही वह मंदिर परिसर से बाहर निकले, भक्तों ने हर हर महादेव के जयकारे लगाए. वहीं पीएम ने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन दिया. इसके साथ ही उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर मौजूद बच्चों से बातचीत की।
अन्य पढ़े: IRAN- ईरान की ‘माजिद’ तकनीक पर चर्चा, एफ-15ई को लेकर दावों से बढ़ी हलचल
पीएम ने शेयर की तस्वीरें
पीएम ने अपने सोशल मीडिया पर मंदिर की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा ‘हर हर महादेव !. काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला. यहां भगवान भोलेनाथ से समस्त देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की. मां अन्नपूर्णा एवं मां गंगा के दर्शन से असीम शांति मिली. उनकी कृपा से हर किसी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो!.काशी की जनता को पुनः नमन’।
भक्तों का हुजूम और फूलों की बारिश
रोड शो के दौरान काशी की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा. बीएलडब्ल्यू से लेकर बाबा के धाम तक के रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया. जगह-जगह मंच बनाए गए थे, जहां ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ पीएम मोदी का अभिवादन किया गया।
लोग अपने घरों की छतों से गुलाब की पंखुड़ियां बरसा रहे थे. प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर जनता का प्यार स्वीकार किया. मंडुआडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर और मैदागिन जैसे प्रमुख चौराहों पर भारी भीड़ मौजूद थी, जो मोदी की एक झलक पाने के लिए घंटों से इंतजार कर रही थी।
अन्य पढ़े: