తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : बिहार चुनाव के बीच फारबिसगंज में पीएम का दौरा, गूंजे मोदी के नारे

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : बिहार चुनाव के बीच फारबिसगंज में पीएम का दौरा, गूंजे मोदी के नारे

फारबिसगंज (अररिया)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को अररिया के फारबिसगंज पहुंचे। यहां हवाई अड्डा मैदान में उन्होंने एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी (PM Modi) अररिया के छह विधानसभा क्षेत्रों—फारबिसगंज, नरपतगंज, सिकटी, अररिया, (Araria) रानीगंज, जोकीहाट—के अलावा पूर्णिया के बनमनखी तथा सुपौल के त्रिवेणीगंज और छातापुर की जनता से भी एनडीए प्रत्याशियों (NDA Candidate) को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं।

सभा स्थल पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

सभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, मंत्री नीरज सिंह बबलू सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी सुबह 10.55 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से 11.30 बजे फारबिसगंज के सभा स्थल पहुँचे। वे यहां लगभग 45 मिनट तक उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के अनुसार, सभा में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना जताई गई है।

छठी बार फारबिसगंज पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

यह छठी बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फारबिसगंज में जनता को संबोधित कर रहे हैं। सुबह करीब 11.40 बजे उन्होंने हवाई फील्ड मैदान से जनता को संबोधित किया।
सभा की सुरक्षा के लिए बम निरोधक दस्ता, स्पेशल ब्रांच के अधिकारी, महिला पुलिस बल तथा विभिन्न जिलों से आए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा बलों के ठहरने की व्यवस्था स्थानीय ट्रेनिंग स्कूल और नजदीकी विद्यालयों में की गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

सभा स्थल पर बुधवार को ही सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु स्पेशल ब्रांच के आईजी राकेश राठी, पूर्णिया के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल, डीएम अनिल कुमार, एसपी अंजनी कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। मैदान में एक अस्थायी थाना भी बनाया गया है, जिसकी जिम्मेदारी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को दी गई है। हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग कर हेलीपैड और सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीक जांच की गई।

Read More :

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election-तेजस्वी के दावों पर आरजेडी विधायक की नाराजगी, बोले-यह सब फेक

Rajya Sabha Election-तेजस्वी के दावों पर आरजेडी विधायक की नाराजगी, बोले-यह सब फेक

IRAN- ईरान दूतावास ने भारत में मांगी मानवीय मदद, बैंक खाता किया साझा

IRAN- ईरान दूतावास ने भारत में मांगी मानवीय मदद, बैंक खाता किया साझा

ओडिशा अस्पताल में आग, ICU में 10 मरीजों की मौत

ओडिशा अस्पताल में आग, ICU में 10 मरीजों की मौत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870