తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : बिहार में पुलिस टीम पर हमला, चार जवान घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : बिहार में पुलिस टीम पर हमला, चार जवान घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के बीच पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई में जुटा है, लेकिन इसी बीच बाढ़ अनुमंडल के गंजपर गांव से पुलिस टीम पर हमले की बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार देर शाम शराबियों को पकड़ने गई मद्य निषेध विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए और चार सरकारी गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी गईं। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है।

शराबियों को पकड़ने पहुंची थी पुलिस टीम

मद्य निषेध विभाग (Prohibition Department) के पटना इंस्पेक्टर इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद के अनुसार, टीम छह गाड़ियों में सवार होकर बख्तियारपुर होते हुए अथमलगोला के रामनगर दियारा (Ramnagar diyara) क्षेत्र से गुजर रही थी। इस दौरान गंजपर गांव के पास कुछ शराबियों को हुड़दंग करते देखा गया। टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वाहन में बैठाया, तभी आसपास मौजूद शराबी और ग्रामीण भड़क उठे।

ग्रामीणों ने पुलिस पर बरसाए पत्थर

गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर अचानक पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ ने मद्य निषेध विभाग की चार गाड़ियां तोड़ डालीं और कई पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। घायलों का इलाज अथमलगोला सीएचसी में कराया गया है।

14 नामजद और कई अज्ञात पर मामला दर्ज

मद्य निषेध पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर अथमलगोला थाने में 14 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गंजपर निवासी सुखदेव कुमार को गिरफ्तार किया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

चुनाव से पहले बढ़ी सुरक्षा चिंता

बिहार चुनाव के बीच पुलिस-प्रशासन लगातार गश्ती और निगरानी में लगा है ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो। ऐसे में पुलिस टीम पर हुए इस हमले से विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारी अब सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की तैयारी में जुट गए हैं।

Read More :

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सैयद हमीद का निधन

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

फ्लिपकार्ट में छंटनी 300 कर्मचारियों की नौकरी गई

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870