తెలుగు | Epaper

Priyanka Gandhi- प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की सगाई जल्द, परिवार में जश्न का माहौल

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Priyanka Gandhi- प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की सगाई जल्द, परिवार में जश्न का माहौल

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) के घर जल्द ही एक मांगलिक उत्सव की रौनक देखने को मिलेगी। चर्चा है कि उनके बेटे रेहान वाड्रा जल्द ही अपनी लंबे समय की मित्र अवीवा बेग के साथ सगाई के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को अपनी औपचारिक मंजूरी दे दी है और विवाह की दिशा में यह पहला कदम उठाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

सात साल की दोस्ती अब रिश्ते में बदलेगी

बताया जा रहा है कि रेहान वाड्रा (Rehan Vadra) और अवीवा बेग पिछले सात वर्षों से एक-दूसरे के मित्र हैं। हाल ही में रेहान ने अवीवा को प्रपोज किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। अवीवा बेग का परिवार देश की राजधानी दिल्ली का ही रहने वाला है। हालांकि अभी तक सगाई की किसी निश्चित तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही एक निजी समारोह में दोनों अंगूठियों का आदान-प्रदान करेंगे।

राजनीति से दूरी, अपनी पहचान बनाने में जुटे रेहान

वाड्रा परिवार के चश्मचराग रेहान फिलहाल सक्रिय राजनीति की चकाचौंध से दूर अपनी एक अलग पहचान बनाने में जुटे हैं। 29 अगस्त 2000 को जन्मे 24 वर्षीय रेहान ने अपनी शुरुआती शिक्षा दिल्ली और देहरादून से पूरी करने के बाद लंदन की प्रतिष्ठित एसओएएस यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद रेहान की रुचि कला और सृजनात्मकता के क्षेत्र में अधिक रही है।

कलात्मक दुनिया में बनाया खास मुकाम

वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आते हैं, हालांकि कुछ महत्वपूर्ण राजनीतिक दौरों पर उन्हें अपनी मां प्रियंका गांधी के साथ देखा गया है। पेशेवर तौर पर रेहान एक स्थापित विजुअल और इंस्टॉलेशन आर्टिस्ट हैं। उन्हें बचपन से ही फोटोग्राफी, विशेषकर वाइल्डलाइफ और नेचर फोटोग्राफी का बेहद शौक रहा है।

प्रदर्शनियों से मिली पहचान

रेहान अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कई प्रदर्शनियों के माध्यम से कर चुके हैं। उनकी पहली सोलो एग्जीबिशन ‘डार्क परसेप्शन’ को काफी सराहना मिली थी। इसके अलावा कोलकाता में आयोजित ‘द इंडिया स्टोरी’ में भी उनकी कला को प्रदर्शित किया जा चुका है। दिसंबर 2022 में उनकी दूसरी बड़ी प्रदर्शनी आयोजित हुई थी, जिसने कला जगत का ध्यान उनकी ओर आकर्षित किया था।

अन्य पढ़े: BNP chief Khaleda Zia : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन

गांधी-वाड्रा परिवार में बढ़ी हलचल

अब जब दोनों परिवारों ने इस रिश्ते पर अपनी मुहर लगा दी है, तो उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में गांधी-वाड्रा परिवार में वैवाहिक आयोजनों की हलचल तेज होगी। रेहान और अवीवा की सगाई की खबरों ने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में उत्सुकता पैदा कर दी है।

Read More :

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Delhi- बजट सत्र का दूसरा चरण, 9 मार्च को स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Punjab- डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट ने किया बरी,अब पीड़ित परिवार जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

Bihar- उमेश सिंह कुशवाहा फिर बने बिहार प्रदेश अध्यक्ष, तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

National- घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, आज से 60 रुपये बढ़ी कीमत, आज से नई दरें लागू

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

Bihar- नीतीश कुमार के बेटे निशांत का सियासत में कदम, आज थामेंगे JDU का हाथ

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National- नूरखान एयरबेस पर हमले में शामिल एसयू-30 के क्रैश होने की कहानी

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

National-भारत बोला- अमेरिका के साथ संधि हमें युद्ध में उतरने को बाध्य नहीं कर सकती

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Realme C83 5G लॉन्च 7000mAh बैटरी वाला फोन

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

Israel- इजरायल बोला- मोदी के दौरे और ईरान पर हमले के बीच कोई लिंक नहीं

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

itel zeno 100 लॉन्च 6866 रुपये में नया स्मार्टफोन

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के सबसे कमजोर पासवर्ड कौन से हैं

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

दुनिया के अमीरों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870