తెలుగు | Epaper

UP : बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
UP : बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में डॉक्टरों ने एक बार फिर अपनी विशेषज्ञता और आधुनिक तकनीक का लोहा मनवाया है. सिद्धार्थनगर के रहने वाले महज 14 महीने के एक बच्चे के पेट से डॉक्टरों ने ढाई इंच लंबा और बेहद नुकीला स्क्रू सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया है. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि बिना किसी बड़े ऑपरेशन या पेट में चीरा लगाए, डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी और कोलोनोस्कोपी तकनीक के जरिए इस जानलेवा खतरे को शरीर से बाहर निकाला.

जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) जनपद के रहने वाले पशुपतिनाथ दुबे का 14 माह का बेटा गर्वित (Garvit) 4 दिन पहले अपने घर में खेल रहा था. खेलते समय उसने पास पड़ा ढाई इंच का एक लोहे का स्क्रू निगल लिया. परिवार को इस बात की जरा भी भनक नहीं थी कि बच्चे ने इतना बड़ा और खतरनाक कुछ निगल लिया है.

जब बच्चे के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ, तो परिजनों ने इसे सामान्य समस्या समझा और कस्बे के ही एक मेडिकल स्टोर से दवा लाकर उसे खिला दी. दवा खाने के बाद बच्चा थोड़ी देर शांत रहता, लेकिन फिर दर्द से तड़पने और चिल्लाने लगता. जब हालत में सुधार नहीं हुआ, तो परिजन उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, जहां से उसे तुरंत गोरखपुर रेफर कर दिया गया.

एक्स-रे में दिखा मौत का कांटा

परिजनों ने बच्चे को गोरखपुर के चरगांवा स्थित सिटी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में देर रात भर्ती कराया. यहां डॉ. विवेक मिश्रा और उनकी टीम ने तत्काल बच्चे का परीक्षण किया और एक्स-रे कराया. एक्स-रे की रिपोर्ट देखकर डॉक्टर और परिजन दोनों दंग रह गए. बच्चे के पेट के भीतर ढाई इंच का एक बड़ा और नुकीला स्क्रू फंसा हुआ था, जो धीरे-धीरे आंतों की ओर बढ़ रहा था.

3 दिन तक चली कड़ी निगरानी और जटिल प्रक्रिया

बच्चे की उम्र बहुत कम थी, इसलिए बड़ा ऑपरेशन करना जोखिम भरा हो सकता था. डॉक्टरों ने उसे पीडियाट्रिक यूनिट में भर्ती किया और हर चार घंटे में सीरियल एक्स-रे के माध्यम से स्क्रू की स्थिति पर नजर रखी. कुछ समय बाद स्क्रू टर्मिनल हीलियम (छोटी और बड़ी आंत का जोड़) के पास जाकर रुक गया.

डॉक्टरों ने बच्चे को बड़े ऑपरेशन के दर्द से बचाने के लिए कोलोनोस्कोपी करने का साहसिक निर्णय लिया. प्रक्रिया के दौरान एंडोस्कोप को आंतों के भीतर डाला गया. जांच में पाया गया कि स्क्रू मल में फंसा हुआ था. एंडोस्कोपिक उपकरणों की सहायता से बेहद सावधानी पूर्वक उस नुकीले स्क्रू को पकड़कर बाहर खींच लिया गया.

अन्य पढ़े: Maharashtra-Buldhana : 3 बार जहर देने के बाद भी बच गई पत्नी

जानलेवा हो सकती है लापरवाही

सफल प्रक्रिया के बाद डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि बच्चों में फॉरेन बॉडी (बाहरी वस्तु) निगलने के मामले अक्सर आते हैं, लेकिन यह केस बेहद संवेदनशील था. उन्होंने कहा- नुकीले स्क्रू का मामला बहुत जोखिम भरा होता है. यह आंतों में कहीं भी छेद कर सकता था, जिससे शरीर के भीतर संक्रमण फैल जाता और स्थिति जानलेवा हो सकती थी.

डॉक्टर ने सभी अभिभावकों को सलाह दी है कि यदि कोई बच्चा सिक्का, बटन, सेल या स्क्रू जैसी कोई भी वस्तु निगल लेता है, तो मेडिकल स्टोर से खुद दवा लेने के बजाय तत्काल विशेषज्ञ डॉक्टर के पास ले जाएं और एक्स-रे जरूर कराएं.

अब पूरी तरह स्वस्थ है गर्वित

3 दिनों तक दर्द से तड़पने के बाद अब नन्हा गर्वित पूरी तरह सुरक्षित और दर्द मुक्त है. बिना टांके और बिना चीरे के हुए इस सफल इलाज से परिजन भी बेहद खुश हैं और उन्होंने डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया है.

अन्य पढ़े:

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

छोटे नोटों के लिए खास ATM, केंद्र का बड़ा फैसला

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

T20 से ब्रेक लेंगे बुमराह, ODI वर्ल्ड कप पर फोकस

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

ट्रंप बयान के बाद सोना उछला, चांदी 10 हजार महंगी

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

WB- पांचवें दिन खत्म हुआ ममता का धरना, सुप्रीम कोर्ट फैसले को बताया जीत

National- तेल सप्लाई पर भारत की पहल, जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से की बातचीत

National- तेल सप्लाई पर भारत की पहल, जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से की बातचीत

National- LPG गैस संकट से हाहाकार, देशभर में सिलेंडर के लिए लाइनें

National- LPG गैस संकट से हाहाकार, देशभर में सिलेंडर के लिए लाइनें

Air India- महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया ने बढ़ाए टिकट शुल्क

Air India- महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया ने बढ़ाए टिकट शुल्क

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट के अहम निर्णय

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट के अहम निर्णय

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870